Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने 22वां स्थापना दिवस मनाया, 10 जनवरी 2004 को हुई थी स्थापना

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने शनिवार 10 जनवरी को कार्यक्रम के बीच अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया. प्रयागराज सिविल लाइन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र नारायण त्रिपाठी ने की. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रविकांत, महामंत्री भारतीय मजदूर संघ उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन महामंत्री रूपम पांडे तथा विशिष्ट अतिथि राजेश फुलवरिया सह विभाग प्रमुख ने किया.

कार्यक्रम का संचालन सत्यम गुप्ता एवं आशीष मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में संघ के विस्तार हेतु तथा कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को निराकरण करने हेतु वक्ताओं ने अपने-अपने बातें रखी. मुख्य वक्ता महामंत्री रूपम पांडे ने बताया कि 10 जनवरी सन 2004 को आगरा में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की स्थापना की गई उसके बाद से संगठन निरंतर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है. आज उत्तर मध्य रेलवे में मजबूत संगठन के रूप में खड़ा है.

संघ के हजारों की संख्या में सदस्य हैं और सैकड़ो की संख्या में शाखाएं है, संघ के अन्य कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विभाग में कर्मचारियों के साथ संघ का स्थापना दिवस मनाया. सभा में सभाजीत चौबे, रूक्मानंद पाण्डेय, बीरबल ठाकुर, संतोष शर्मा, सनत तिवारी, ज्ञानेंद्र यादव, मनीष जायसवाल, अंजनी रंजन, आरके सिंह, राकेश शुक्ला, शिवकुमार, अमरेंद्र तिवारी, राजीव विश्वकर्मा, तेजेंद्र छाबड़ा, राजन ओझा, राधेश्याम वर्मा आदि रहे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

बड़ा सवाल : कोर्ट के सुनवाई चलने के दौरान रेलवे ने कैसे ले लिया दोबारा तबादले का निर्णय  MURADABAD. रेलवे बोर्ड ने शनिवार को...

न्यूज हंट

CKP में प्रमोशनल-पोस्टिंग विवाद के बीच Sr DEE (OP) एसके मीना का तबादला, पोस्टिंग में हुआ बड़ा खेल  सालों से एक डिवीजन में जमे...

सोशल मीडिया

KOLKATA. सिमुलतला रेल हादसे के बाद रेलवे बोर्ड ने एक ही दिन दो आदेश जारी किये. एक आदेश में आसनसोल डीआरएम विनीता श्रीवास्तव का तत्काल...

न्यूज हंट

आरपीएफ की चयन प्रणाली सवालों के घेरे में, बड़ा सवाल – क्या विभाग के पास कोई योग्य अफसर नहीं ! अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार...