Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 13
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » आश्वासन से उबे लोको पायलट, कर सकते हैं रेल चक्का जाम
देश-दुनिया

आश्वासन से उबे लोको पायलट, कर सकते हैं रेल चक्का जाम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 27, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलमंत्री से मिलने गये ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन को मिला फिर आश्वासन
  • 18 को सांसद मार्च कर उठायेंगे आवाज, उसी दिन बनायेंगे रेल चक्का जाम की रणनीति

नई दिल्ली. माइलेज व अन्य भत्तो में बढ़ोतरी की मांग कर रहे ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन को एक बार फिर रेलमंत्री पीयुष गोयल ने आश्वासन का पिटारा थमा दिया है. गुरुवार को राष्ट्रीय महामंत्री कॉम. एमएन प्रसाद की अगुवाई में अलारसा का प्रतिनिधिमंडल रेलमंत्री से दिल्ली में मिला. संगठन की ओर से रेलमंत्री को बताया गया कि उनकी मांगों पर दो साल से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और बार-बार आश्वासन देकर उन्हें टाला जाता रहा है. कॉम एमएन प्रसाद ने रेलमंत्री के समक्ष लोको पायलट और सहायक लोको पायलटों की लंबित मांगों को रखा और बताया कि अब तक माइलेज समेत अन्य भत्ते छठें वेतन आयोग की अनुशंसा के आलोक में ही तय किये जा रहे है. जबकि अन्य वर्ग में रेलकर्मियों को संशोधित भत्ता मिलने लगा है. नेताओं ने सांतवें वेतन आयोग की विसंगितयों को दूर करने का अनुरोध रेलमंत्री से किया.

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी से भी पांच माह पूर्व अलारसा के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया कि था कि उनकी मांगों पर रेलवे बोर्ड गंभीरता से विचार कर रहा है और जल्द ही बेहतर नतीजे सामने आयेंगे. हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं और लोको पायलटों को इंतजार के अलावा कुछ नहीं मिला. 27 दिसंबर को अलारसा के प्रतिनिधिमंडल ने रेलमंत्री से मिलकर माइलेज, अवकाश, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन समेत अन्य लंबित बिंदुओं पर बात की. प्रतिनिधिमंडल में अलारसा के मंडल सचिव डीआर सैन और जोधपुर ब्रांच के सचिव राजेंद्र सिंह सैल भी मौजदू थे.

रेलमंत्री से वार्ता के बाद अलारसा नेताओं ने स्पष्ट किया है कि रेलवे उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है. उन्हें बार-बार आश्वासन देकर टाला जा रहा है जबकि वह विषम परिस्थिति में परिवार से घंटों दूर रहकर ट्रेन चलाकर यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा कर रहे है. इसके बावजूद रेलवे बोर्ड का उनके प्रति रुख काफी दु:खद है. नेताओं ने कहा कि अब उनके पास हड़ताल के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है. हालांकि हड़ताल से पूर्व वह हर मुमकीन विकल्प का इस्तेमाल कर रेलवे बोर्ड को यह समझाने का प्रयास करेंगे कि उनके साथ दो साल से ज्यादती की जा रही है.

इस क्रम में 18 फरवरी को ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ एसोसिएशन के बैनर तले चालक व सहचालक सांसद मार्च कर अपनी मांग को बुलंद करेंगे. उसी दिन एसोसिएशन अपनी मांगों को लेकर रेल चक्का जाम की रणनीति को अंतिम रूप देगा और हड़ताल की घोषणा करेगा.

Spread the love
extended steps towards strike UBE Loko Pilot
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER : एसडीजीएम चंद्रिमा राय का साउथ सेंट्रल रेलवे तबादला
Next Article टाटानगर : प्लेटफॉर्म नंबर चार की पटरी टूटी, आरपीएफ जवान की सतर्कता से टला हादसा
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group