रायपुर. छग की राजधानी और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर स्टेशन पर 100 फीट ऊंचे स्तंभ पर 20 गुना 30 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण सोमवार को किया गया. तिरंगा सांसद रमेश बैस ने फहराया. आरपीएफ जवानों ने तिरंगे को सलामी दी. रेलवे की ओर से देश के 75 रेलवे स्टेशनों का चयन ध्वज फहराने के लिए किया गया है. इसमें छत्तीसगढ़ के दो स्टेशन रायपुर और बिलासपुर शामिल हैं. 26 जनवरी को बिलासपुर में तिरंगा फहराया गया गया था. राजधानी में अब तक तीन जगहों पर तिरंगा फहराया जा चुका है. मरीन ड्राइव में पहले ही 205 मीटर ऊंचा तिरंगा लगा है. एयरपोर्ट में भी 100 फिट ऊंचा तिरंगा लगाया गया है. अब स्टेशन परिसर में भी तिरंगा लहरा रहा है. कार्यक्रम में विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ डीआरएम कौशल किशोर और कई रेलकर्मी मौजूद थे. इस अवसर पर राष्ट्रगान गान व ओजस्वी भाव से मौजूद लोगों ने देशभक्ति से ओतप्रोत देशभक्ति के नारे लगाए. इस अवसर पर सांसद रमेश बैस ने कहा कि तिरंगा हमारे आन, बान, शान का प्रतीक है. हम उस समय झंडा फहरा रहे है जब देश में एक विषम परिस्थिति है, हमारे 40 जवान शहीद हुए हैं.
- ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान - September 16, 2026
- Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत - September 15, 2026
- रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती - September 15, 2026


















































































