Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को जोड़ेंगी तीन वंदे भारत ट्रेनें, पीएम मोदी ने दिखायी झंडी

  • पीएम मोदी बोले – ये आधुनिक भारतीय रेलवे का है नया चेहरा

NEW DELHI. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 नई वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाई है. ये तीनों नई वंदे भारत ट्रेनें कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों को जोड़ेंगी. इनमें से पहली वंदे भारत ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से नागरकोइल, दूसरी मदुरै से बेंगलुरु कैंट और तीसरी मेरठ सिटी-लखनऊ तक जाएगी.

हरी झंडी दिखाने के दौरान पीएम मोदी ने कहा ,’वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से जहां भी ये ट्रेनें चलती हैं, वहां के पर्यटन में उछाल आया है. इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिला है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं. मैं इस उपलब्धि के लिए नागरिकों को बधाई देता हूं.’ पीएम मोदी ने कहा कि आज यूपी और खासकर पश्चिमी यूपी के लोगों को मेरठ-लखनऊ रूट पर वंदे भारत ट्रेन के जरिए भी खुशखबरी मिली है. मेरठ और पश्चिमी यूपी क्रांति की धरती है. आज यह क्षेत्र विकास की नई क्रांति का गवाह बन रहा है. वंदे भारत आधुनिक भारतीय रेलवे का नया चेहरा है.

वहीं, कर्नाटक के मदुरै में वैगई नदी पर बने पुल से ड्रोन द्वारा नई वंदे भारत ट्रेन को कैमरे में कैद किया गया है. जब ये मदुरै – बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन वहां से गुजर रही थी. ये नई वंदे भारत ट्रेन भगवा रंग में दिखाई दे रही है.

देशभर में चल रहीं 102 वंदे भारत ट्रेन

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज शहर में और हर रूट पर वंदे भारत की मांग है. हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों को अपने कारोबार, रोजगार और अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा मिलता है. आज देशभर में 102 वंदे भारत रेल सेवाएं चल रही हैं.

दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास बहुत जरूरी- PM मोदी

पीएम ने कहा, ‘विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास बहुत जरूरी है. दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा, अपार संसाधन और अवसर मौजूद हैं. इसलिए तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है.’

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...