Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

बरेली जंक्शन पर तीन महिला TTE ने छात्रा को पीटा, घसीटा, वीडियो वायरल, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद भी अब  तक आरोपी टीटीई पर नहीं की गयी कार्रवाई 

BARELI. उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन पर महिला टीटीई की दबंगता ने रेलवे को शर्मशार कर दिया है. यहां स्टेशन पर तीन महिला टीटीई ने बकझक के बाद एक छात्रा की न सिर्फ पिटाई की बल्कि उसे स्टेशन पर घसीटा और जलील किया. TTE की इस गुंडागर्दी का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला टीटीई छात्रा की पिटाई करते दिख रही है.

महिला टीटीई ने मामूली विवाद के बाद छात्रा से न केवल बदसलुकी की बल्कि उसको जमकर पीटा. छात्रा यात्री को 3 महिला टीटीई ने मिलकर जमकर पीटा जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मजे की बात यह है कि पूरी तरह स्थिति स्पष्ट होने के बाद भी अब तक टीटीई पर कार्रवाई नहीं की गयी है. इसे जांच के नाम पर टाला जा रहा.

 

टीटीई ने यात्री जो कि छात्रा थी को कॉलर पकड़कर स्टेशन पर घसीटा और जमकर थप्पड़ मारे. पिटाई और स्टेशन पर छात्रा को घसीटने का वायरल वीडियो होने के बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया. इसके बाद DRM मुरादाबाद, DRM इज्जतनगर ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.

स्टेशन पर मौजूद किसी यात्री ने छात्रा के साथ हुई घटना का लाइव वीडियो भी ट्वीटर पर पोस्ट किया था. पूरी घटना बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म नम्बर 5 की है जहां दबंग महिला टीटीई की गुंडई देखने को मिली है. अब देखना है कि रेलवे अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं. फिलहाल यह मामला पूरे रेलवे में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...