Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » SER में मेंस कांग्रेस की कार्य प्रणाली आज भी रेलकर्मियों के बीच विश्वसनीयता की गारंटी : एसआर मिश्रा
    रेल यूनियन

    SER में मेंस कांग्रेस की कार्य प्रणाली आज भी रेलकर्मियों के बीच विश्वसनीयता की गारंटी : एसआर मिश्रा

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 11, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • टाटानगर मुख्यालय शाखा के वार्षिक अधिवेशन में SERMC ने नये तेवर के साथ खींची नयी लकीर, युवाओं को सौंपा नेतृत्व  
    • युवा रेलकर्मियों को संगठन में किया जा रहा आगे, आने वाले समय में जोन से लेकर डिवीजन तक असर दिखने की कही बात 
    • चुनाव में मान्यता से वंचित करने के अनैतिक प्रयास को “नेचुरल जस्टिस” के आधार पर दी है अदालत में चुनौती : मेंस कांग्रेस 

    TATANAGAR. दक्षिण पूर्व रेलवे में मान्यता के करीब पहुंचकर भी नेतृत्व से दूर रह गयी SERMC (रेलवे मेंस कांग्रेस) ने नये विजन और युवा विचारधारा के साथ रेलकर्मियों के बीच पैठ बनाने की कवायद तेज दी है. इसका नजारा शनिवार 11 अक्टूबर 2025 को टाटानगर मुख्यालय शाखा के वार्षिक अधिवेशन में दिखा.

    NFIR के केंद्रीय पदाधिकारी और SERMC के महासचिव एसआर मिश्रा ने कहा कि हालिया गुप्त मतदान में एक प्रतिशत मतों के अंतर को आधार बनाकर रेल प्रशासन ने SERMC को मान्यता से वंचित करने का जो अनैतिक प्रयास किया गया है, उसे कोलकाता उच्च न्यायालय में “नेचुरल जस्टिस” के आधार पर चुनौती दी गयी है. इसके बावजूद आज भी SER में मेंस कांग्रेस की कार्य प्रणाली रेलकर्मियों के बीच विश्वसनीयता की गारंटी है.  उन्होंने आगे कहा कि चुनाव में लगभग 20,000 रेलकर्मी प्रशासनिक दबाव के कारण मतदान से वंचित रह गये. उन्हें यह अवसर दिलाने का प्रयास संगठन कर रहा है.

    वार्षिक अधिवेशन में विचार रखते मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा

    अधिवेशन में कांग्रेस नेताओं ने बिना किसी का नाम लिये यह दावा किया कि वर्तमान में रेलकर्मियों की परेशानी और उनका पक्ष रेल प्रशासन के सामने प्रभावी तरीके से नहीं रखा जा रहा है. इसके कारण बड़ी संख्या में रेलकर्मी प्रताड़ित हो रहे हैं. रेलवे मेंस कांग्रेस उन रेलकर्मियों की आवाज बनेगा. श्री मिश्रा ने कहा कि मेंस कांग्रेस ही एक ऐसा संगठन है जो हर समस्या का समाधान खोजने में सक्षम है.

    SERMC की मुख्यालय शाखा के प्रभात सिंह अध्यक्ष और अनिल चौधरी सचिव चुने गये

    टाटानगर के रेलवे मेंस कांग्रेस कार्यालय में आयोजित अधिवेशन में सर्वसम्मति से प्रभात सिंह को शाखा अध्यक्ष तथा अनिल चौधरी को सचिव चुना गया. नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में वातानुकूलन विभाग से प्रभात सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं हाल ही में सम्पन्न चुनावों में युवा वर्ग को प्रभावी रूप से जोड़ने के योगदान के लिए यह दायित्व सौंपा गया है. वहीं पॉवर लाइन विभाग से सीएम सिंह को विद्युत विभाग में संगठन की मजबूती बनाए रखने हेतु नए चेहरे के रूप में चयनित किया गया.

    मुख्यालय शाखा के सबसे महत्वपूर्ण विभाग, लोको शेड से वीरेन्द्र यादव को कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं बरुन चक्रवर्ती को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया. इसके अतिरिक्त एसके त्रिपाठी, बीसी झा, प्रमोद कुमार, मिस्रो ताती और एमएस सुजॉय को भी नई समिति में शामिल किया गया है. इस मौके पर महासचिव श्री मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन के विकास से जुड़ने का अनुरोध किया.

    कार्यक्रम के अंत में मंडल संयोजक शशि मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि “नए पद पर आपको जो अवसर मिला है, उसका लाभ संगठन और कार्यकर्ताओं दोनों को मिलना चाहिए.”

    At the annual convention of the Tatanagar Headquarters branch formed a new committee SERMC SERMC charted a new course with a new attitude and handed over the leadership to the youth. Tatanagar Headquarters branch of SERMC held its annual convention
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER : लेट-लतीफी से परेशान हावड़ा-आमता सेक्शन के बारागाछिया स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा
    Next Article UMRKS ने प्रयागराज जंक्शन पर भारत माता किया गया याद, पूजन का कार्यक्रम आयोजित
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यूनियन

    रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

    September 30, 2026
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    September 29, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group