Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

TATANAGAR : रेलवे कॉलोनियों में हो रही गंदे व प्रदूषित पानी की आपूर्ति, मौन है प्रशासन

JAMSHEDPUR. टाटानगर की रेलवे कॉलोनियों में गंदे व प्रदूषित पानी की आपूर्ति हो रही है. हालांकि बरसात के समय अक्सर ऐसा होता है लेकिन हर बार की तरह इसे लेकर कोई पहल नहीं किये जाने से रेलकर्मियों में रेल प्रशासन के प्रति आक्राेश है. ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ टाटानगर शाखा के सचिव मुंद्रिक प्रसाद ने सहायक मंडल अभियंता, टाटानगर से अविलंब समस्या के समाधान की मांग की है.

मुद्रिका प्रसाद, टाटानगर शाखा सचिव, ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ

टाटानगर रेलवे कॉलोनी के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी, ट्रैफिक कॉलोनी, गोल पहाड़ी कॉलोनी, साउथ सेटलमेंट कॉलोनी, लोको कॉलोनी, एवं कैरिज कॉलोनी में निवास करने वाले हजारों रेल कर्मचारी गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं. रेलकर्मियों को संक्रमण बीमारियों का डर सता रहा है. रेलकर्मियों का कहना है कि इसी शहर में दो किलाेमीटर की दूरी पर टाटा स्टील अपने कर्मचारियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुरूप शुद्ध जल की आपूर्ति करती है.

रेलवे जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम में काम करने वाले रेल कर्मचारियों को अब तक रेलवे प्रशासन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने में विफल रहा है. मुंद्रिका प्रसाद ने सहायक मंडल अभियंता से कहा कि समस्या का अविलंब समाधान किया जाये और मानक के अनुरूप रेलवे कॉलोनी में शुद्ध पेय जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...