Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » Tatanagar : रेलवे पार्सल पार्किंग में कर्मचारी और एजेंट में झड़प, टकराव की स्थिति, अवैध वसूली के भी आरोप!
आरपीएफ-जीआरपी

Tatanagar : रेलवे पार्सल पार्किंग में कर्मचारी और एजेंट में झड़प, टकराव की स्थिति, अवैध वसूली के भी आरोप!

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 31, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Untitled design - 1
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • पार्किंग टेंडर की अवधि पूरी होने वाली है लेकिन अब तक कंप्यूटरीकृत टिकट प्रणाली नहीं हुई शुरू 

JAMSHEDPUR. टाटानगर रेलवे पार्किंग को लेकर हर दिन हो रहे हंगामे के बीच यहां पार्सल पार्किंग में भी हंगामे की सूचना मिली है. गुरुवार की सुबह रेलवे पार्सल पार्किंग के ठेकेदार के कर्मियों से पार्सल एजेंट मैनुल खान की झपड़ हो गयी. मैनुल का कहना है कि पार्किंग गेट के बाहर स्कूटी खड़ी कर वह पार्सल कार्यालय जा रहा था तभी पार्किंग कर्मी कुंदन ने उससे पार्किंग शुल्क देने की मांग की. इस बात पर दोनों के टकराव होने लगा. वहीं दूसरी ओर बताया जाता है कि एजेंट का पार्किंग कर्मचारी से पूर्व विवाद में यह झड़प की स्थिति आयी है.

मैनुल खान के अनुसार उसने अपनी स्कूटी पार्किंग क्षेत्र से बाहर लगायी थी. लेकिन कर्मचारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. आलम मारपीट तक पहुंच गयी. हालांकि किसी तरह वहां मौजूद आरपीएफ के जवान ने दोनों को अलग किया. आरोप है कि पार्किंग में कंप्यूटराइज टिकट की देने के प्रावधान है लेकिन दो साल बाद भी यहां यह नियम लागू नहीं हो सका है. इसे लेकर रेलवे वाणिज्य विभाग के जिम्मेदार लोगों पर सवाल उठाये जा रहे हैं. हालांकि आरोप पर अब तक पार्किंग ठेकेदार का पक्ष नहीं मिल सका है.

 

क्या कहता है एजेंट, जाने  

https://www.railhunt.com/wp-content/uploads/2025/07/tata-parcel-parking.mp4

दिलचस्प बात यह है कि पार्सल गेट से भीतर पैसेंजर ऑटो आते है और यहीं से आम यात्री उस पर सवार होकर बाहर निकल जाते हैं. ऑटो चालकों से पार्किंग शुल्क की वसूली की जाती है. इन ऑटो में पेसेंजर चढ़ाने का काम यहां होता है जबकि रेलवे ने गेट को बंद रखने और इस गेट से यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा रखी है. आम यात्रियों को इस गेट से नहीं निकलना है. हालांकि इस पर यदा-कदा आरपीएफ  की पहल पर रोक लगायी जाती है लेकिन आम तौर पर यात्रियों के लिए यह गेट खुला होता है जो ओवरब्रिज मेन रोड के जाम का कारण भी बनता है.

पार्किंग में होता है जमावड़ा, नशा का सेवन

जानकारों का कहना है कि पार्सल पार्किंग में रात के अंधेरे में बाहर के लोगों की मौजूदगी आम होती है. यहां लोग नशा का भी सेवन करते है. इस मामले में आरपीएफ के अधिकारियों का कहना है उनके संज्ञान में बात आयी है. इस मामले में कार्रवाई की जायेगी. यहां शुल्क वसूली और दूसरे कार्य वाणिज्य विभाग की देखरेख में संचालित होते हैं. इसलिए इस विवाद को कॉमर्शियल अधिकारी ही देखेंगे.

Spread the love
allegations of illegal recovery too confrontation Tatanagar: Clashes between railway parcel parking staff and agents
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleTatkal Ticket : तत्काल टिकट बुकिंग में Aadhaar-OTP सत्यापन अब अगस्त से लागू होगा
Next Article RANCHI : डीआरएम करुणा निधि सिंह ने लिया प्रभार, जेएस बिंद्रा को दी गयी विदाई
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

आरपीएफ-जीआरपी

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group