Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER/CKP : रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट पर बंडामुंडा आरएसओ ने जमाया कब्जा

ROURKELA. चक्रधरपुर रेल मंडल के रेलनगरी बंडामुंडा के बी-सेक्टर स्थित सेरसा स्टेडियम में 15 फरवरी से चल रहे रेलवे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया. बंडामुंडा रेलवे अस्पताल का सीएमएस डॉ संजीव कुमार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इस दौरान उनके साथ बंडामुंडा इलेक्ट्रिक शेड के सीनियर डीईई टीआरएस बिप्लब दास, डीजल सीनियर डीएमई पंचानन बेहेरा,एडीएमई (ओपी) पीके सिंह सम्मानीय अतिथि के रूप में मौजूद थे.

टूर्नामेंट का फाइनल मैच बंडामुंडा आरएसओ और बंडामुंडा इलेक्ट्रिक जेनरल के बीच खेला गया. जिसमें बंडामुंडा आरएसओ के टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए. जिसके मुकाबले में इलेक्ट्रिक जेनरल के टिम ने 10 ओवर दो बॉल में 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गए. बंडामुंडा आरएसओ के टीम ने 147 रन से जीत हासिल की.

मुख्य अतिथि डॉ संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेल कर्मियों को अपने कार्य के साथ साथ खेलकूद में भी ध्यान देना चाहिए. खेल से रेल कर्मी अपने शरीर को स्वस्थ रखने के साथ ही अपने साथी कर्मचारियों से भाईचारा भी बरकरार रख पाएंगे. टूर्नामेंट के समापन पर अतिथियों ने विनर एवं रनर टीम को पुरस्कृत किए.

इस टूर्नामेंट में बंडामुंडा और राउरकेला की 16 रेलवे टीमो ने भाग लिया था. टूर्नामेंट का अंपायर नव त्रिपाठी और केके मोहंती थे. टूर्नामेंट के सफल आयोजन में सेरसा कमेटी के विनय कुमार,डीसीएस राव,एस गाहीर, एनके त्रिपाठी, एसएल श्रीवास्तव,मनोज मुखी,जेजे महानंद,जी मलिका अर्जुन,मस्तान अली, मोजेस एक्का, गुरुचरण जरिका, उज्ज्वल भट्टयाचार्य,विद्याधर पृष्टि,जेजे किस्पोट्टा आदि का अहम भूमिका निभाया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...