Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER/CKP : बंडामुंडा में 200 करोड़ के लागत से बनाए जाएंगे 600 रेलवे क्वार्टर, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

बंडामुंडा में बनाये गये अत्याधुनिक सुविधा युक्त रेलवे क्वार्टर (फाइल फोटो)

CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी के 65 साल पुराने कुल 556 रेलवे क्वार्टर को रेलवे के द्वारा परित्यक्त घोषित कर दिया गया है. इन सभी रेल क्वार्टरों को तोड़ने के बाद उनके जगह पर नए रेल कार्टर बनाए जाएंगे. इससे पहले भी यहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त क्वार्टरों का निर्माण कराया जा चुका है. जिसका आवंटन भी हो चुका है.

इसके आलावा बंडामुंडा के खाली पड़े जमीन पर भी रेलवे विभाग द्वारा रेल कार्टर बनाने की निर्णय लिया गया है. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  बंडामुंडा में पहली पारी में करीब 600 नए रेल कार्टर बनाने की योजना है. जिसके लिए चक्रधरपुर रेलमंडल के तरफ से करीब 200 करोड़ का बजट रेलवे बोर्ड को भेजा गया है.

रेलवे बोर्ड में इस बजट को स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए रेलवे क्वार्टर का निर्माण कार्य शुरू कराया जायेगा. मालूम रहे ही पिछले कुछ सालों से बंडामुंडा में रेल कर्मियों के रहने के लिए पर्याप्त रेल क्वार्टर मौजूद नहीं हैं. जिस कारण रेल कर्मी भाड़े के घर में दिन बिता रहे है. ऐसे में बंडामुंडा में नए रेल कार्टर के बनने से रेल कर्मियों को सहूलियत मिलेगी.

बंडामुंडा में नया इलेक्ट्रिक शेड बनाये जाने और रेलकर्मियों की पदस्थापना के बाद से आवास की मांग बढ़ी है. इसी कारण यहां पुराने क्वार्टरों को तोड़कर नये क्वार्टर का निर्माण कराये जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को मंडल रेल प्रशासन की ओर से भेजा गया है. अगर यह योजना जमीन पर उतारी जाती है तो रेलकर्मियों की बड़ी समस्या दूर हो जायेगी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...