Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

RPF के बड़े साहब ने बिना वर्दी में किया दुर्ग-भिलाई स्टेशन पर निरीक्षण !, महकमे में होने लगी चर्चा

RAIPUR. रेलवे में कानून और नियमों के अनुपालन का दायित्व तो आरपीएफ पर है. लेकिन जब आरपीएफ का आला अधिकारी ही नियमों को दरकिनार करने लगे तो छोटे अधिकारी और जवान क्या करेंगे? यह सवाल इन दिनों बिलासपुर जोन के आरपीएफ महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है. कारण चर्चा बीते दिनों आरपीएफ के एक अधिकारी के निरीक्षण को लेकर उठ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि आरपीएफ के एक बड़े अधिकारी ने दो दिन पहले ही रायपुर रेल मंडल में दुर्ग-भिलाई का निरीक्षण किया है. साहब यहां बिना वर्दी में ही निरीक्षण करने गये थे. हालांकि इस निरीक्षण दौरे में साहब की पत्नी भी साथ रायपुर आयी थी जो रेस्ट हाउस में रुकी थी. अब यहां चर्चा इस बात की होने लगी है कि यह दौरा विभागीय था या निजी ?

भिलाई स्टेशन पर निरीक्षण में आरपीएफ के अधिकारी ने सीसीटीवी रूम, स्टॉल समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया और इसके बाद वह दुर्ग पहुंचे. यह निरीक्षण तो विभागीय था लेकिन साहब की मौजूदगी बिना वर्दी में भिलाई और दुर्ग रेलवे स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. तब सवाल यह उठाया जाने लगा कि यह विभागीय दौरा था या निजी.

लगे हाथ महकमे में आरपीएफ के अधिकारियों को लेकर दूसरी चर्चा भी शुरू हो गयी है. एक बड़े आरपीएफ अधिकारी के बंगले में ड्यूटी करने वाले स्टॉफ की 9 दिन की सैलरी पिछले दिनों काट दी गयी थी. इसके पीछे की वजह कपड़े और अंडरगार्मेंट्स न सुखाने की सजा बतायी गयी. इसके बाद जवान की पत्नी ने पोस्ट पहुंचकर हंगामा किया और बात आईजी तक पहुंची. हालांकि यह मामला आगे तक नहीं गया लेकिन साहब के बिना वर्दी में निरीक्षण ने चर्चाओं का बाजार जरूर गर्म कर दिया है.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...