Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Thursday, September 24
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन ने रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस के लिए आमरण अनशन पर जाने का दिया अल्टीमेटम
देश-दुनिया

एसएंडटी मेंटेनर्स यूनियन ने रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस के लिए आमरण अनशन पर जाने का दिया अल्टीमेटम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 29, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे बोर्ड के सदस्य एसएंडटी को भेजा पत्र, याद दिलाया रेलवे बोर्ड चेयरमैन का आश्वासन
  • चार साल में 56 से अधिक की जा चुकी है जान, कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने से बढ़ी नाराजगी

रेलहंट ब्यूरो, नई दिल्ली

रेलवे सिग्नल एंड कम्युनिकेशन मेंटेनर्स यूनियन रिस्क एंड हार्डशीप अलाउंस के मामले में बार-बार मिल रहे आश्वासन पर नाराजगी जताते हुए आमरण अनशन पर जाने का अल्टीमेटम दिया है. यूनियन ने रेलवे बोर्ड के सदस्य एसएंडटी प्रदीप कुमार को भेजे पत्र में बोर्ड द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट समय पर नहीं आने और उसका कार्यकाल बढ़ाने पर सवाल उठाते हुए चिंताओं से अवगत कराया है. इसमें स्पष्ट कहा गया है कि एक ओर कर्मचारियों की जान जा रही है और दूसरी ओर बार-बार अनुरोध और सांसदों की अनुशंसा को दरकिनार कर बोर्ड मामले को लटकाने का उपक्रम कर रहा है. रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस मिलने में हो रहे विलंब को लेकर विभाग के कर्मचारियों का असंतोष बढ़ रहा है. अगर यही स्थिति रही तो यूनियन के नेतृत्व में कर्मचारी (09.02.2020) नौ फरवरी 2020 से  आमरण अनशन पर चले जायेंगे.

इंडियन रेलवे एसएडंटी मैंटेनर्स यूनियन की ओर से महामंत्री आलोक चन्द्र प्रकाश बोर्ड सदस्य से अनुरोध किया है कि एसएंडटी कर्मचारियों को जल्द से जल्द रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस दिया जाना सुनिश्चित कराया जाये. उन्होंने बताया है कि हमने रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिनांकः 03.01.2019 को, पूर्व रेलवे बोर्ड अध्यक्ष आश्वनी लोहानी को पांच बार चक्रधरपुर, गांधीनगर, कोटा, इंदौर एवं बांदीकूई में मिलकर अनुरोध पत्र सौंपा. इसके अलावा पाटलीपुत्र के लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव, जमशेदपुर के सांसद विद्यूत बरण महतो, वाल्मिकी नगर के सांसद सतिश चन्द्र दूबे, समस्तीपुर के सांसद स्व. राम चन्द्र पासवान एवं नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी रेल मंत्री से मिलकर एसएडंटी कर्मचारियों को रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस देने की अनुशंसा की.

स्व. संजय शर्मा, ईएसएम, भोपाल मंडल के रनओवर के बाद 19 ट्रेनें उनकी डेड बॉडी पर से गुजारी गई थी जिससे एसएडंटी कर्मचारियों में असंतोष बढ़ा एवं विरोध के रूप में खड़गपुर में 28.06.2018 को पूरे भारतीय रेलवे के एसएडंटी विभाग के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय आक्रोश रैली की. रेलवे बोर्ड ने भी 11.06.2019 को जारी एक पत्र में माना कि 01.04.2015 से लेकर 11.06.2019 तक 64 एसएंडटी कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी. संजय शर्मा की याद में पूरे भारतीय रेलवे के एसएडंटी कर्मचारियों ने दिनांक 09.02.2019 को एक दिवसीय उपवास रखा एवं वह दिन काला दिवस के रूप में मनाया. इसके बाद रेलवे बोर्ड ने 11.02.2019 को पत्र जारी कर रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस के लिए एक कमिटी का गठन छः माह के लिए किया. परन्तु दिनांक 20.08.2019 तक कमिटी अपनी रिपोर्ट नहीं दे पाई और 10.02.2020 तक उसका कार्यकाल बढ़ा दिया गया. इससे एसएडंटी कर्मचारियों में निराशा और असंतोष पैदा हो रहा है.

यूनियन के महामंत्री ने सदस्य से अनुरोध किया है कि एसएंडटी कर्मचारियों को जल्द से जल्द रिस्क तथा हार्डशिप अलाउंस देना सुनिश्चित किया जाए. एस एडं टी विभाग के कर्मचारियों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए दिनांक 09.02.2020 से हम एसएडंटी के कर्मचारी आमरण अनशन पर चले जाने के लिए मजबूर हो जाऐंगे.

 

Spread the love
hardship allounce
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleदक्षिण पूर्व रेलवे : छत्रसाल सिंह बनाये गये प्रिंसिपल सीओएम बने
Next Article उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ की आगरा मंडल रनिंग ब्रांच कमेटी गठित
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026
रेल यूनियन

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026
देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
Latest Posts

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group