Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे अगले वित्त वर्ष में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल कर लेगा : Ashwini Vaishnav
बोर्ड/जोन

रेलवे अगले वित्त वर्ष में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल कर लेगा : Ashwini Vaishnav

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 24, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निवेशकों को परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया 
  • मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 (जीआईएस-2025) में बोले रेलमंत्री, 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य है  

Bhopal. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे अगले वित्त वर्ष में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल कर लेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग भी तेजी से बढ़ा रहा है. मध्यप्रदेश के साथ बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद मध्यप्रदेश वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन (जीआईएस) 2025 को ऑनलाइन संबोधित करते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि सरकार ने 2030 तक रेलवे को शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निवेशकों को परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के अवसर तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया और आश्वासन दिया कि भारतीय रेल परमाणु स्रोतों से उत्पन्न बिजली खरीदेगी. मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2025 (जीआईएस-2025) में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैं अनुरोध करना चाहूंगा कि यदि मध्य प्रदेश में एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा सकता है, तो भारतीय रेल इससे बिजली खरीदने के लिए एक समझौता करने में बहुत खुश होगी। पवन ऊर्जा भी हमारे लिए बहुत दिलचस्प है.

उन्होंने कहा कि अब तक रेलवे का 97 प्रतिशत से अधिक विद्युतीकरण हासिल किया जा चुका है और वित्त वर्ष 2025-26 तक यह 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल कर लेगा. मंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली प्राप्त करने के बारे में कहा कि अब तक रेलवे को आपूर्ति करने के लिए 1,500 मेगावाट क्षमता पहले ही तय की जा चुकी है. उन्होंने कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के साथ आज हस्ताक्षरित 170 मेगावाट बिजली खरीद समझौता (पीपीए) इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.’’

रेलवे, वारी एनर्जीज और रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) के बीच पीपीए पर हस्ताक्षर किए गए हैं. मंत्री ने आश्वासन दिया कि रेलवे मध्यप्रदेश से जो भी नवीकरणीय ऊर्जा है, उसे खरीदने के लिए तैयार है, बशर्ते आपूर्ति स्थिर रहे. उन्होंने कहा, ‘‘यदि मध्यप्रदेश परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी स्थापित कर सकता है, तो रेलवे खरीदने के लिए तैयार है. हम पवन ऊर्जा में भी रुचि रखते हैं.’’ वैष्णव ने कहा कि रेलवे नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए मध्यप्रदेश के साथ हस्ताक्षरित समान मॉडल पर अन्य राज्यों के साथ भी पीपीए पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को 2025-26 के लिए 14,745 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेल बजट मिला है. उन्होंने कहा, ‘‘2014 से पहले मध्यप्रदेश में रेलवे लाइनों के निर्माण की दर सालाना केवल 29-30 किमी हुआ करती थी, जो अब बढ़कर 223 किमी प्रति वर्ष हो गई है. काम की गति 7.5 गुना बढ़ गई है और कोष में 23 गुना वृद्धि की गई है.’’ मंत्री ने राज्य में कई नई स्वीकृत रेल परियोजनाओं का भी जिक्र किया और चल रही परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी दी. मध्यप्रदेश से जुड़ी विभिन्न रेल परियोजनाओं में वर्तमान में कुल 1.04 लाख करोड़ रुपये का निवेश जारी है.

Spread the love
100 percent electrification ASHWINI VESNAV indian railway Rail minister Railways will achieve 100 percent electrification in the next financial year: Ashwini Vaishnav
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleKOTA : 15 लाख रुपए में डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाकर ली रेलवे की नौकरी !, अब सीबीआई के रडार पर आयी, निलंबित
Next Article Train Cancelled : महाकुंभ में क्राउड मैनेजमेंट !, रेलवे से कैंसिल कर दी दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें, … देखें सूची
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
रेल न्यूज

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group