Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » बोनस के लिए रेलकर्मियों ने किया देशव्यापी प्रदर्शन, हरकत में आयी सरकार, जगी उम्मीद
देश-दुनिया

बोनस के लिए रेलकर्मियों ने किया देशव्यापी प्रदर्शन, हरकत में आयी सरकार, जगी उम्मीद

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 20, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • एआईआरएफ ने 21 तक बोनस का एलान नहीं होने पर 22 को रेल चक्का जाम की घोषणा की है
  • रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर चक्का जाम के किसी प्रयास पर कड़ी कार्रवाई करने की दी है चेतावनी
  • बोर्ड ने सेफ्टी में सुपरवाइजर कैटेगरी को यूनियन का पदाधिकारी नहीं बनाने का दिया निर्देश 

नई दिल्ली. रेलवे में बोनस को लेकर भारी विरोध और लगातार दी गयी चेतावनियों के बीच सरकार के मौन ने फेडरेशन के नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है. एआईआरएफ ने जहां 21 अक्टूबर तक घोषणा नहीं होने पर 22 से रेल चक्का जमा करने की चेतावनी दे रखी है तो एनएफआईआर के सुर भी बोनस को लेकर तल्ख है. ऐसे में बोनस की मांग को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर 20 अक्टूबर को देश भर में रेलकर्मियों ने ‘बोनस दिवस’ पर शक्ति प्रदर्शन कर सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज कराया. प्रदर्शन के बाद एक ट्वीट में एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने बताया कि रेलकर्मियों के आक्रोश के बाद रेलमंत्रालय की ओर से बोनस के लिए रास्ता निकालने की पहल की गयी है.

एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने आज अपने संबोधन में एक बार फिर से स्पष्ट किया कि बोनस रेलकर्मियों का हक है और उसे वह लेकर रहेंगे. अपने संदेश में उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि 21 तक बोनस का एलान नही हुआ तो डायरेक्ट एक्शन के लिए भी रेलकर्मी तैयार है. विरोध प्रदर्शन के बीच एक दिन पूर्व ही रेलवे बोर्ड ने एक पत्र जारी कर विरोध प्रदर्शन के कारण किसी तरह रेल परिचालन बाधित होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की है. इसके लिए सभी जीएम को खास तौर पर निर्देश जारी किये गये.

रेलवे बोर्ड की सख्ती और बोनस के निर्णय के बीच फेडरेशन की रेल चक्का जाम की चेतावनी के दो दिन शेष रह गये हैं. इस तरह अब तक सरकार की ओर से रेलकर्मियों के बोनस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है जबकि पूर्व में रेलमंत्री और चेयमैन ने फेडरेशन के नेताओं के साथ वार्ता में यह मुद्दा वित्त मंत्रालय पर डाल दिया था. इस बीच वित्त मंत्रालय में बतौर फेस्टबिल एडवांस 10 हजार रुपये के लोन की घोषणा कर सबको सकते में डाल दिया. इसके बाद से ही यह कयास लगाये जाने लगे कि रेलकर्मियों के बोनस पर धुंध छाने लगे हैं. इसके बाद दोनों फेडरेशनों की ओर से चेतावनी जारी की गयी.

इधर, एआईआरएफ द्वारा रेल चक्का जाम की डेडलाइन और आंदोलन की घोषणा के बीच रेलवे बोर्ड के एक पत्र जारी कर सेफ्टी कैटेगरी से जुड़े सुपरवाइजर ग्रेड के रेलकर्मियों को यूनियन में अहम पद नहीं देने का फरमान जारी कर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. रेलवे ने जारी पत्र में सेफ्टी फर्स्ट का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए 4200 ग्रेड पे से ऊपर वाले सुपरवाइजर को किसी भी ट्रेन यूनियन का ऑफिस बियरर नहीं बनाये जाने का निर्देश दिया है. यह निर्देश 31 अक्टूबर 2020 से लागू हो जायेगा.

उधर बोनस दिवस को लेकर रेलवे बोर्ड की कड़ी चेतावनी के बावजूद रेलकर्मी बाहर निकले और प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया. AIRF के आह्वान पर यह धरना-प्रदर्शन किया गया. इसके महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने फिर से चेतावनी दी कि 21 तक बोनस की घोषणा नहीं होने पर 22 को सीधी कार्रवाई करने को वह मजबूर हो जायेंगे.

टाटानगर में मेंस यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के रनिंग मंडल शाखा सचिव एमके सिंह के नेतृत्व में टाटानगर के यूनियन नेताओं और आल इंडिया लोकों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के पारस कुमार की अगुवाई में विभिन्न विभागों में जाकर रेलकर्मियों से संपर्क किया गया. इस दौरान नेताओं ने बताया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ बोनस की मांग को लेकर वह आंदोलनरत हैं. करोना काल में जीवन दांव पर लगाकर रेल चलायी और इसमें 200 कर्मचारियों की जान तक चली गयी. पीएम केयर्स में चंदा दिया, 18 माह का महंगाई भत्ता बलिदान किया बावजूद सरकार बोनस पर कुठाराघात करने पड़ अडी है. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. तापस चट्टराज ने कहा कि कठीन परिश्रम से अर्जित किए जाने वाला रात्रि भत्ता को दो हजार सत्रह जूलाई से सरकार काटने पर अमादा है जो हम बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं.

पारस कुमार ने कहा कि ऐसे आर्थिक शोषण का आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के साथ आल इंडिया लोकों रनिंग स्टाफ एसोसिएशन कंधा से कंधा मिलाकर इसका सख्त विरोध करता है. आज के बोनस डे पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि हमें जल्द से जल्द बोनस दिया जाये ‌तथा रात्रि भत्ता कटौती आदेश को वापस लिया जाए. अगर सरकार ऐसा नहीं करतीं हैं तो तों आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आदेशानुसार 22 अक्टूबर को रेल की सारी गतिविधियां पर विराम लग जाएगा. इस आक्रोश प्रदर्शन में अनंत प्रसाद, बालक दास, संजय सिंह, एमपी गुप्ता, सुरेश सिंह, राय जी, एके सिंह, बाबू राव, आईडी प्रसाद, एनके शर्मा, जेबी सिंह सिंह समेत कई रेलकर्मी मौजूद थे.

नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन ने मंगलवार को शाखा कार्यालय में बैठक कर बोनस में कटौती किए जाने को लेकर विरोध जताया. कहा कि सरकार का तानाशाह रवैया किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. देर शाम को स्टेशन रोड स्थित दफ्तर में हुई बैठक में शाखा सचिव केके त्रिपाठी ने कहा कि कोरोना काल में भी कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं, इसके बाद भी सरकार उनका ध्यान नहीं रख रही है.यूथ सचिव रामशंकर यादव ने बताया कि कर्मचारियों के प्रति सरकार को सोच बदलनी चाहिए. इस दौरान विजय कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे.

बोनस के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करते रेलकर्मी 

Spread the love
bonus
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleकेंद्र सरकार के विरोध में उतरा भारतीय मजदूर संघ, 28 को देशव्यापी प्रदर्शन
Next Article आरकेटीए चला रहा पोस्टकार्ड अभियान, प्रधानमंत्री ने नाम पत्र भेज रहे ट्रैकमैन
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group