Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Wednesday, October 14
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » चेन्नई सम्मेलन से नया उत्साह लेकर लौटे बीआरएमएस के प्रतिनिधि, DPRMS के पवन को मिला केंद्रीय नेतृत्व
रेल यूनियन

चेन्नई सम्मेलन से नया उत्साह लेकर लौटे बीआरएमएस के प्रतिनिधि, DPRMS के पवन को मिला केंद्रीय नेतृत्व

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 12, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • भारतीय रेलवे मजदूर संघ का 20 वां अखिल भारतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन हुआ संपन्न, 

खड़गपुर. भारतीय रेलवे मजदूर संघ के 20वें अखिल भारतीय त्रैवार्षिक अधिवेशन की सफलता के बाद प्रतिनिधियों की वापसी शुरू हो गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से गये प्रतिनिधि अधिवेशन नये उत्साह के साथ वापस लौट रहे है. ऐसा इसलिए भी है कि इस बार जोन के पवन कुमार को ही अखिल भारतीय नेतृत्व की जिम्मेदारी मिली है जो SER जोन के लिए बड़ी और जिम्मेदारी वाली बात है. यही कारण है कि जोन के प्रतिनिधि अति उत्साहित है और इस उत्साह का संचार यहां लौटने के बाद रेलकर्मियों के बीच अपनी पैठ बढ़ाने के रूप में किया जायेगा. यह अधिवेशन 9 एवं 10 अप्रैल को चेन्नई में संपन्न हुआ था. कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिरण्यमय पांडया ने की जबकि मुख्य अतिथि केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव थे. मुख्य वक्ता के रूप में बी सुरेन्द्रन उपस्थित थे. भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबंद्ध विभिन्न जोनों के यूनियनों ने इसमें भागीदारी की.

भारतीय रेलवे मजदूर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष पवन कुमार

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के विभिन्न मंडलों से पदाधिकारी भी कार्यक्रम में सम्मिलित होने चेन्नई गये थे. कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ केन्द्रीय पदाधिकारी यथा नवनिर्वाचित महामंत्री बलवंत सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा, उपाध्यक्ष श्रवन कुमार, संगठन मंत्री पी. के. पात्रो, खजांची अभिषेक कुमार उपस्थित थे. खड़गपुर कारखाना के कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, संकेत एवं दूरसंचार शाखा के शाखा सचिव पी. श्रीनिवास तथा अन्य पदाधिकारीगण यथा छविलाल, रंजीत कुमार, संजय शुक्ला, रितेश कुमार मिश्रा, संजय शुक्ला, मुकेश कुमार, भवानी चंद्र गोप, रतन कुमार, विवेक पांडे आदि सम्मेलन में शामिल हुए.

अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों जैसे रेलवे के निजीकरण/निगमीकरण पर रोक, नई पेंशन स्कीम को समाप्त कर पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करना, बिना किसी सीलिंग के सभी को रात्रि भत्ता देना, संविदा कर्मियों का स्थायीकरण तथा न्यूनतम वेतन 18000 रु पर बोनस का निर्धारण आदि पर विचार किया गया. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ किसी आवश्यक कार्य से जुड़े होने के कारण कार्यक्रम में आभासी माध्यम से जुड़े. उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि रेलवे में निजीकरण/ निगमीकरण के बारे में अन्य यूनियनों एवं विपक्षी पार्टियों द्वारा भ्रामक व मिथ्या प्रचार किया जा रहा है. रेलवे में निजीकरण अथवा निगमीकरण नहीं किया जाएगा. रेलवे देश में विकसित नई तकनीकों का उपयोग कर आत्मनिर्भरता पर जोर दे रही है.

वंदेभारत जैसी ट्रेन इसका जीता जागता उदाहरण है. ट्रेनों में संरक्षा हेतु कवच प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है. इस प्रणाली से दुर्घटना पर रोक लगेगी। सरकार नई पेंशन प्रणाली को समाप्त करने हेतु एक कमेटी गठित की है. इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. कार्यक्रम के अंत में पेरम्बूर के रेलवे कल्याण मंडप से इंटीग्रल कोच फैक्टरी तक एक विशाल रैली निकाली गई. जिसमें विभिन्न जोनों से उपस्थित लगभग हजार-डेढ़ हजार की संख्या में पदाधिकारीगण व कर्मचारीगण शामिल हुए.

अधिवेशन के दूसरे दिन भारतीय रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ. जिसमें सर्वसम्मति से पवन कुमार , अध्यक्ष एवम् मंगेश देशपांडे को सेक्रेटरी जनरल के रूप में चुना गया. पवन कुमार के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने से दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों में हर्षोल्लास फैल गया.

प्रेस विज्ञप्ति 

Spread the love
BMRS representatives returned with renewed enthusiasm from Chennai conference indian railway KHARAGPUR DIVISION Pawan of DPRMS got central leadership Rail minister SOUTH EASTERN RAILWAY
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर : कार्य स्थल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए कमर्शियल के कर्मचारी किये गये सम्मानित
Next Article Greater Noida : रेलवे लाइन पर लेट गए किसान और महिलाएं, तभी आ गई राजधानी एक्सप्रेस
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यात्री

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group