दिल्ली. पूर्वोत्तर रेलवे के एजीएम एसएल को उत्तर रेलवे का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण बनाया गया है. इस मौके पर उन्हें सहयोगियों ने समारोह पूर्वक विदाई दी. श्री वर्मा ने बताया कि उन्हें क्षेत्र से काफी लगाव रहा है. इरकॉन में कार्य करने के दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर रेलवे के कई पुलों के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभायी. उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों के सहयोग पर आभार जताया. इस मौके पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक निखिल पांडेय, उप महाप्रबंधक/सामान्य राजेश तिवारी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव, सचिव/महाप्रबंधक डीके खरे आदि मौजूद थे.
- पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप - August 11, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में 23 और 30 अगस्त को लगेगी सेटलमेंट एवं EACG अदालत, 17 अगस्त तक करें आवेदन - August 11, 2026
- खुशखबरी : रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, अब 2 साल की सेवा शर्त में मिली बड़ी राहत - August 11, 2026
















































































