Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » NCR जीएम पहुंच गये ट्रेन में यात्रियों का हाल जानने, कहां – बतायें कैसी है रेलवे की सुविधाएं
    बोर्ड/जोन

    NCR जीएम पहुंच गये ट्रेन में यात्रियों का हाल जानने, कहां – बतायें कैसी है रेलवे की सुविधाएं

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 2, 2022
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, जीएम और डीआरएम को आम यात्री बन सुविधाओं की जानकारी लेने का है आदेश 
    • रेलमंत्री की इस पहल का दिखने लगा है असर, यात्रियों से सीधे रू-ब-रू हो रहे है आला अधिकारी

    नई दिल्ली. उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने आज एक बार फिर से यात्रियों को अपने आचार-विचार व व्यवहार से चौका दिया. महाप्रबंधक प्रमोद कुमार आज अचानक 12142 पाटलिपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस में औचक निरीक्षण को पहुंच गये. उनके साथ प्रिंसिपल सीसीएम एसके सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ शिवम सिंह मौजूद थे. जीएम ने अचानक यात्रियों से अपना परिचय दिया और पूछा कि क्या वे लेाग रेलवे की सेवाओं से संतुष्ट है और रेलवे की बेहतरी के लिए कुछ सुझाव देना चाहते हैं?

    एक वृद्ध यात्री ने बताया कि रेलवे ने अपने सेवाओं में काफी सुधार किया है लेकिन अब भी वरिष्ठ नागरिकों को कभी-कभी लोअर बर्थ नहीं मिल पाती है. महाप्रबंधक ने इसे नोट कर इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिया. महाप्रबंधक ने चाय पी रहे यात्रियों से मूल्य और मात्रा की जानकारी ली तो पता चला कि चाय की मात्रा 300ml से कम है. उन्होंने तत्काल कार्रवाई के साथ पेनल्टी करने का आदेश जिम्मेदार अधिकारियों को दिया.

    उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने आज एक बार फिर से यात्रियों को अपने आचार-विचार व व्यवहार से चौका दिया. महाप्रबंधक प्रमोद कुमार आज अचानक 12142 पाटलिपुत्र-एलटीटी एक्सप्रेस में औचक निरीक्षण को पहुंच गये. महिला यात्रियों से सुरक्षा को लेकर बात की. यात्री सुविधाओं को स्वयं देखा और गड़बड़ी पर जुर्माना के निर्देश दिये.

    औचक निरीक्षण में महाप्रबंधक ने महिला यात्रियों सीधी बात की. महिला यात्रियों ने उन्हें बताया की सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए हैं लेकिन वर्तमान में अगर सभी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था हो जाए तो महिलाएं इससे और अधिक सुरक्षित महसूस करेंगी. महाप्रबंधक ने औचक निरीक्षण में साफ-सफाई के अलावा यात्री सुविधाओं पर फोकस किया. उन्होंने वातानुकूलित कोच के कई यात्रियों से बात कर खान-पान सेवा और सफाई को लेकर उनके सुझाव लिये.

    कोच में अचानक रेलवे के बड़े अधिकारी की माैजूदगी से यात्री हैरान परेशान थे. महाप्रबंधक के जाने के बाद यात्रियों ने टिप्पणी की, ”वाकई रेल बदल रहा है, देश बदल रहा है” सुविधाएं बढ़ रही है यह अच्छी पहल है. मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही जीएम ने स्टॉल अधिक मूल्य की उगाही पकड़ी थी. इसमें पांच लोगों को निलंबित किया गया था.

    मालूम हो कि रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने हॉल के एक आदेश में चेयरमैन से लेकर जोन के जीएम और मंडल में डीआरएम तक को यात्री बनकर टायलेट की साफ-सफाई, खानपान आदि सुविधाओं की हकीकत जानने का आदेश दिया है. यह पहली बार होगा कि रेलवे बोर्ड के अधिकारी सामान्‍य यात्री बनकर यात्रा कर रहे हैं.

    रेलवे स्वच्छ भारत, स्वच्छ रेल के तहत सभी जोनों में 24 जून से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दूसरे चरण में चेयरमैन सह सीईओ व बोर्ड के अन्य सदस्य ट्रेनों में यात्रा कर यात्रियो की सुविधाओं की जानकारी लेंगे. बॉयो टॉयलेट से बदबू आने और चोक होने की समस्या को खत्‍म करने के लिए नई तकनीक या इसके डिजाइन में बदलाव को लेकर भी मंथन किये जाने की संभावना है.

    #Pramod Kumar #GM #NCRailway

    General Manager NCR GM IN TRAIN GM INSPECTION INDIAN RAIL NEWS INDIAN RAILWAY LATEST NEWS NCR North Central Railway RALWAY NES
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेलमंत्री से मिली IRSTMU की टीम, रिस्क और हार्डशिप अलाउंस व नाईट फेलियर गैंग पर की बात
    Next Article खड़गपुर : एकता के आह्वान संग आरपीएफ जवानों ने निकाली बाइक रैली, लिया संकल्प
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group