KOLKATA. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रविवार की सुबह 6 बजे के दरमियान सियालदाह- बजबज सेक्शन के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर लगी आग से अफरा तफरी मच गयी. आग स्टेशन परिसर पर मौजूद 8 दुकानों में लगी है. इस अग्निकांड के कारण अप और डाउन लाइन की सभी ट्रेनें का आवागमन प्रभावित हुआ है. आग लगने के सटीक कारण पता नहीं चल पाया है.
अनुमान लगाया जा रहा है कि स्टेशन परिसर पर मौजूद चाय दूकान से यह आग भड़की है. मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. अग्निकांड से संतोषपूर स्टेशन के लगभग 8 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गयीं. यह घटना प्रातः काल में होने के कारण यात्रियों की संख्या काफी कम थी. मामले को लेकर रेल प्रबंधक काफी गंभीर है.
- कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: 458 रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में पाई गईं गंभीर खामियां, रेल मंत्रालय ने जोनल कार्यालयों से मांगा जवाब - September 12, 2026
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026


















































































