Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » KHARAGPUR : रेलवे के कानूनी अभियान को रोकने के लिए गैरकानूनी हथकंडे अपना रहे ”अतिक्रमणकारी नेता”
    बोर्ड/जोन

    KHARAGPUR : रेलवे के कानूनी अभियान को रोकने के लिए गैरकानूनी हथकंडे अपना रहे ”अतिक्रमणकारी नेता”

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 9, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • खड़गपुर डीआरएम ने सार्वजनिक क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप पर जतायी चिंता, कहा : यात्रियों और रेलकर्मियों की सुरक्षा खतरे में 
    • गैरकानूनी कार्यों पर कार्रवाई रोकने के लिए डीआरएम बंगला घेराव के लिए अतिक्रमणकारियों को उकसा रहे टीएमसी के नेता 
    • रेलवे के परिसर में अवैध रूप से चल रहे राजनीतिक कार्यालय, जिला अध्यक्षों को नोटिस भेजे जाने से नेताओं की बढ़ी है बेचैनी

    KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन में असामाजिक गतिविधियों और रेलवे संपत्ति पर अनधिकृत अतिक्रमण की बढ़ती घटनाओं के कारण रेलवे प्रशासन गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है. रेलवे वर्कशॉप और खड़गपुर क्षेत्र में चोरी, अतिक्रमण से घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि के साथ सार्वजनिक क्षेत्र में राजनीतिक हस्तक्षेप, अव्यवस्था के साथ यात्रियों और रेलकर्मियों की सुरक्षा को खतरे में डाल रहा है. खड़गपुर रेलवे स्टेशन, कालोनियां,  साइडिंग क्षेत्रों और प्रशासनिक कार्यालयों क्षेत्र गैरकानूनी गतिविधियों का केंद्र बन रहे हैं, जो रेल प्रशासन की चिंता का कारण बने हैं. यह कहना है खड़गपुर डीआरएम केआर चौधरी का.

    सोमवार को डीआरएम केआर चौधरी मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेलवे परिसर में बड़ी संख्या में अनधिकृत राजनीतिक पार्टी कार्यालय चल रहे हैं, जिसके लिए उनके जिला अध्यक्षों को नोटिस भेजा गया है. रेल क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है जिससे अतिक्रमणकारियों में बेचैनी है. रेलवे के कानूनी अभियान को रोकने के लिए राजनीतिक दलों के नेता गैरकानूनी हथकंडे अपनाकर आतंक का माहौल बना रहे हैं.

    यह भी पढ़ें  : KHARAGPUR : रेलनगरी को अशांत कर रहे खड़गपुर डीआरएम !, संग्राम कमेटी ने DRM के खिलाफ खोला मोर्चा, आवास का करेगी घेराव

    इन नेताओं में शामिल प्रदीप सरकार, देबाशीष चौधरी, रोहन दास सहित टीएमसी के नेता अतिक्रमणकारियों को 11.06.2025 को डीआरएम बंगला, यानी आवासीय परिसर का अवैध रूप से घेराव करने के लिए उकसा रहे हैं, जिससे रेलवे कॉलोनियों में आतंक और डर पैदा हो रहा है. इनकी मंशा रेलवे अधिकारियों को कानून के अनुसार काम करने से रोकने की है जो बीएनएस धारा 126(2), 127 और 334 के अनुसार कानून का उल्लंघन है.

    इसी तरह की गैरकानूनी घेराव का एक मामला 31 मई 2025 को हुआ, जहां 150 लोगों ने सुवर्णरेखा ऑफिसर्स रेस्ट हाउस के पास एक रेलवे परिसर की दीवार को अवैध रूप से गिरा दिया. भीड़ का नेतृत्व रोहन दास और अन्य कर रहे थे. उसकी जांच चल रही है. रोहन दास कई बार ऐसी गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त रहे और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. इसके ऊपर रेलवे अधिनियम, 1989 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है.

    चार मार्च को डीआरएम बंगला का घेराव दुर्भाग्यपूर्ण घटना, पुलिस ने किया असहयोग   

    डीआरएम ने मीडिया को बताया कि 4 मार्च 2024 को एक महत्वपूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में टीएमसी के जिला नेता देबाशीष चौधरी के नेतृत्व में लगभग 300 टीएमसी समर्थकों ने डीआरएम बंगला और रेलवे ऑफिसर्स क्लब, 6वें एवेन्यू, खड़गपुर का घेराव किया. इस मामले में आरपीएफ टाउन पोस्ट के पोस्ट कमांडर एस. समद्दार पर ही स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था. यह रेलवे के नेतृत्व वाले अतिक्रमण विरोधी और सुरक्षा अभियानों के दौरान स्थानीय अधिकारियों से असहयोग की भावना को दर्शाता है.

     रेलवे अपनी संपत्ति की रक्षा-सुरक्षा और परिचालन निरंतरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध 

    डीआरएम ने स्पष्ट किया तमाम चुनौतियों के बावजूद, रेलवे प्रशासन परिचालन और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण अपनी जमीन को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर हासिल करेगा. इसके लिए अभियान रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और स्थानीय नागरिक निकायों की संयुक्त टीम द्वारा किया जा रहा है. पटरियों, कॉलोनियों और कार्यशालाओं के किनारे अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को हटाया जा रहा है. इससे पहले सभी को नोटिस जारी की गयी है. रेलवे को माल ढुलाई और यात्री केंद्र के रूप में खड़गपुर के महत्व को देखते हुए विस्तार, आवास और परिचालन सुरक्षा के लिए भूमि की आवश्यकता है. रेलवे राष्ट्र की संपत्ति है और नागरिकों से अनुरोध है कि इसकी रक्षा करने में सहयोग करें.

    पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में सबसे अधिक अतिक्रमण की घटनाएं 

    डीआरएम ने मीडिया को बताया कि 1 अप्रैल 2023 तक के रिकॉर्ड के अनुसार, पश्चिम बंगाल राज्य (केजीपी डिवीजन के अधिकार क्षेत्र) में कुल 8,824 अतिक्रमणों में से अकेले खड़गपुर क्षेत्र में 9.30 हेक्टेयर में 4,651 अतिक्रमण हैं. इसके अतिरिक्त, पूरे डिवीजन में 5,322 बेदखली आदेश लंबित हैं, जिनमें से 1,872 स्थानीय अधिकारियों के असहयोग के कारण खड़गपुर बस्ती क्षेत्र से संबंधित हैं. हालांकि वे पीपीई अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कर्तव्यबद्ध हैं. आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 145, 146 और 147 के तहत कार्रवाई शुरू की है. 2024 में 28 मामले जबकि 2025 12 मामले अब तक दर्ज किये गये हैं जो नशा, गैरकानूनी प्रवेश, कर्तव्यों में बाधा और रेलवे परिसर में सार्वजनिक उपद्रव सहित अपराधों से संबंधित हैं.

    "encroaching leaders" are adopting illegal tactics to stop the legal campaign kharagpur enclochment KHARAGPUR: DRM hits back at Trinamool leaders railway enclochment SOUTH EASTERN RAILWAY trinmul congress
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRAIPUR : डीआरएम दयानंद ने दुर्ग से भिलाई तक स्टेशन विकास कार्याें का किया निरीक्षण, दिये जरूरी निर्देश
    Next Article रेलवे अर्बन बैंक के 17 कर्मचारियों को चेयरमैन ने भेजा टर्मिनेशन नोटिस!, अवैध तरीके से नियुक्ति के आरोप
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026
    बोर्ड/जोन

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    बोर्ड/जोन

    भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

    October 6, 2026
    Latest Posts

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026

    असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group