Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 12
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » J&K : जम्मू रेलवे स्टेशन पर मिला विस्फोटक, कड़ी की गयी जांच, वैष्णो देवी जाने वालों को निशाना बनाने की थी तैयारी
देश-दुनिया

J&K : जम्मू रेलवे स्टेशन पर मिला विस्फोटक, कड़ी की गयी जांच, वैष्णो देवी जाने वालों को निशाना बनाने की थी तैयारी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 28, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

जम्मू रेलवे स्टेशन और इसके आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान यहां मौजूद तमाम टैक्सियों, आने-जाने वाले वाहनों की जांच के साथ सामान को खंगाला गया. डाग स्क्वॉर्ड और मेटल डिटेक्टर से स्टेशन व इसके आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी की गई. रेलवे स्टेशन में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को भी कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया. जिस जगह डेटोनेटर मिले वहां अक्सर पर्यटक होते हैं. यह पर्यटक यहीं से कश्मीर या माता वैष्णो देवी जाने के लिए गाड़ियां लेते हैं. आतंकियों ने इसी भीड़ को निशाना बनाने की साजिश रची थी.

इससे पहले गुरुवार को रेलवे स्टेशन जम्मू को दहलान की बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है. टैक्सी स्टैंड पर एक नाली में बैग में 18 डेटोनेटर, 500 ग्राम जेलेटिन वैक्स विस्फोटक और तारें बरामद की गई. गुरुवार शाम करीब चार बजे रेलवे कर्मी सफाई करने के दौरान एक संदिग्ध बैग मिला, जिसमें विस्फोटक समाग्री पाई गई. घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी है.

रेल पुलिस के एसएसपी आरिफ रेशु ने बताया है कि सफाई करते वक्त कर्मियों को बैग मिला. इसमें दो बक्से थे. एक में 500 ग्राम जेलेटिन वैक्स विस्फोटक, दूसरे में डेटोनेटर और तारें थीं. पुलिस ने विस्फोटक को जब्त कर लिया. पुलिस सीसीटीवी की मदद से पता लगा रही है कि यह बैग यहां कैसे पहुंचा और किसने रखा.

इससे पहले 2001 के अगस्त माह में एक आतंकी ने प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में घुस कर दस लोगों को मार डाला था. इस हमले में 24 लोग घायल हुए थे. हालांकि बाद में सुरक्षाबलों ने आतंकी को मार गिराया था, लेकिन तब तक वह काफी तबाही मचा चुका था. दो जनवरी, 2004 को आतंकी जम्मू रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर गोलियां बरसाते हुए घुस गए थे. उस हमले में सेना के एक लेफ्टिनेंट त्रिवेनी सिंह सहित चार जवान शहीद हुए थे. जबकि, 14 लोग घायल हुए थे. हमला करने वाले तीन आतंकियों को लेफ्टिनेंट त्रिवेनी सिंह ने शहीद होने से पहले मार गिराया था.

#J&K #Explosive found #Jammurailwaystation,

Spread the love
J&K: Explosive found at Jammu railway station
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleIndian Railway : फतेहपुर में मालगाड़ी दुर्घटना के बाद ट्रेनों को किया गया डाइवर्ट, कई ट्रेनें की गयी रद्द
Next Article SER : नई तकनीक वाली थ्री फेस मेमू लोकल हावड़ा से घाटशिला तक चलायी गयी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

देश-दुनिया

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026
देश-दुनिया

पाकिस्तान में बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 17 डिब्बे पटरी से उतरे, कराची-सिंध रेल मार्ग पूरी तरह ठप

July 20, 2026
देश-दुनिया

MexicoTrain accident : मेक्सिको में बड़ा ट्रेन हादसा, 13 यात्रियों की मौत, 98 लोग घायल

December 29, 2025
Latest Posts

BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

October 11, 2026

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group