Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » भारतीय रेलवे का नहीं होगा निजीकरण, यह देश की संपत्ति है और रहेगी : पीयूष गोयल
जोन/बोर्ड/डिवीजन

भारतीय रेलवे का नहीं होगा निजीकरण, यह देश की संपत्ति है और रहेगी : पीयूष गोयल

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 30, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • खड़गपुर में भाजपा की सभा में सरकार की जगह रेलवे की उपलब्धियां गिनाते रहे रेलमंत्री, निजीकरण पर बार-बार दी सफाई
  • दो साल के दौरान दुर्घटना एक भी यात्री की मौत नहीं होने की बात कही, लेकिन रेलकर्मियों की पटरी पर हुई मौत पर रहे मौन 

खड़गपुर. रेलवे में निजीकरण और निगमीकरण को लेकर लगातार आलोचकों के निशाने पर रहे रेलमंत्री पीयूष गोयल एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर सफाई देते नजर आये. खड़गपुर में आयोजित भाजपा की राजनीतिक सभा में रेलमंत्री को बार-बार यह सफाई दोहरानी पड़ी की रेलवे का निजीकरण नहीं होगा. यह जनता की संपत्ति है और आपकी ही रहेगी. यहीं नहीं भाजपा की चुनावी सभा में रेलमंत्री ने रेलवे की उपलब्धियों को भी जी भरके बखान किया.

मंगलवार 30 मार्च को पश्चिम बंगाल के खडगपुर में सभा को संबोधित करते हुए रेलमंत्री पीयूष गोयल ने दो साल में रेलवे में किसी दुर्घटना में एक भी मौत नहीं होने का सेहरा भी अपने सिर बांधने का प्रयास किया. हालांकि लगे हाथ उन्होंने इसके लिए रेलवे ट्रैकमैन, मेंटेनेंस और सिग्नलिंग के लोगों को सराहना भी की. दिलचस्प बात है कि बीते एक साल तो कोरोना काल में निकल गये जबकि ट्रेनों की आवाजागही काफी कम रही. वहीं दूसरी ओर दो साल में रेलवे की दुर्घटनाओं में भले ही आधिकारिक रूप से किसी यात्री की मौत न हुई है लेकिन इस अवधि में कई रेलकर्मियों की जान पटरी पर हो चुकी है जिनके बारे में रेलमंत्री याद करना भूल गये.

कोरोना काल में साल 2020-21 में रेलवे ने 168 साल में सबसे अधिक माल ढुलाई कर इतिहास रच दिया है. यह सब उस समय हुआ है जब देश में यात्री ट्रेनें बंद थी और खाली पटरियों पर धड़ल्ले से मालगाड़ियों को दौड़ा कर रेलवे ने कोरोना के अवसर को खूब भुनाया.

खड़गपुर में जनसभा में केंद्रीय मंत्री ने निजीकरण को लेकर लोगों को विपक्ष के दुष्प्रचार में नहीं फंसने की राय दी. कहा कि ट्रैकमैन, मेंटेनेंस और सिग्नलिंग के कर्मचारियों के प्रयास का असर रहा है कि बीते दो साल में रेलवे में एक भी यात्री की मौत दुर्घटना से नहीं हुई है. इसके बाद केंद्रीय मंत्री कोरोना महामारी के दौरान रेलवे की माल ढुलाई से लेकर दूसरी उपलब्धियों का भी खूब बखान किया. बताया कि कोरोना काल में साल 2020-21 में रेलवे ने 168 साल में सबसे अधिक माल ढुलाई कर इतिहास रच दिया है. यह सब उस समय हुआ है जब देश में यात्री ट्रेनें बंद थी और खाली पटरियों पर धड़ल्ले से मालगाड़ियों को दौड़ा कर रेलवे ने कोरोना के अवसर को खूब भुनाया.

यह बताते चले कि रेलवे ने माल ढुलाई से होने वाली आय में 22 मार्च तक पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 1,868 करोड़ रुपये (करीब दो प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज की है. यात्री मद में वित्तवर्ष (20019-20) में 53,525.57 करोड़ रुपये की राजस्व उगाही की गयी जो चालू वित्तवर्ष (2020-21) में घटकर 15,507.68 करोड़ रह गई. यह पिछले साल के मुकाबले 71.03 प्रतिशत कम है. आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2020 से फरवरी 2021 में यात्री भाड़े से 12,409.49 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह राशि 48,809.40 करोड़ रुपये थी.

रेलमंत्री ने बताया कि यात्री की आवाजाही के बावजूद रेलवे ने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने की शुरुआत की. एक मई से 30 अगस्त के बीच रेलवे ने 4000 श्रमिक विशेष ट्रेनों का परिचालन किया और 23 राज्यों से करीब 63.15 लाख श्रमिकों को उनके गंतव्यों तक पहुंचाकर बड़ी उपलब्धि दर्ज की.

(इनपुट न्यूज 18 व भाषा)

Spread the love
privatized of Indian Railways Remove term: privatized of Indian Railways privatization of Indian Railways
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
Latest Posts

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group