Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » घर में आग लगी तब टूटी निंद, देखना होगा कितने प्रभावी होंगे रेलवे के सुरक्षा इंतजाम
अभिमत

घर में आग लगी तब टूटी निंद, देखना होगा कितने प्रभावी होंगे रेलवे के सुरक्षा इंतजाम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 25, 2021
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • मानको पालन सुनिश्चित कराना होगी बड़ी चुनौती, लापरवाही रोकने को विकसित करना हो तंत्र
  • ट्रेन में स्मोकिंग करने वालों पर पर होगी कार्रवाई, नयी व्यवस्था में आरोपी को जेल भेजने की तैयारी
  • एसइ रेलवे के कोलकाता मुख्यालय में लगी आग व्यवस्था पर पहले ही उठा चुकी है सवाल 

नई दिल्ली. एक सप्ताह के अंतराल में दो शताब्दी ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं के बाद रेलवे बोर्ड ने आनन-फानन में सुरक्षा मानकों का कठोरता से पालन करने के साथ कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने का फरमान जारी किया है. देर से ही सही लेकिन सुरक्षा की दिशा में उठाये गये कदमों की लगातार समीक्षा से ही आने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को टाला जा सकेगा. हालांकि देहरादून शताब्दी और लखनऊ शताब्दी में आगजनी की घटनाओं के बाद जब जमीनी स्तर पर जांच की गयी तो चौकाने वाली जानकारियां सामने आयी है.

रेलवे के इंटर्नल जांच में ही यह बात सामने आयी है कि सुरक्षा इंतजामों में बरती गयी लापरवाही ही दुर्घटनाओं का कारण बनी है यह बेहतर संयोग रहा कि इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ. हालांकि घटनाओं ने रेलवे की चिंता जरूर बढ़ा दी है वह भी ऐसे समय में जब निजीकरण और निगमीकरण को लेकर पहले से ही रेलवे के सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाये जा रहे हैं. ऐसे में विरोधी पक्ष और यूनियनों को रेलवे बोर्ड और प्रबंधन पर सवाल उठाने का एक अवसर जरूर मिल गया है.

रेलवे के स्तर पर भविष्य में घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाये जा रहे हैं. ट्रेन में तैनात कर्मचारियों को आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी है. रेलवे सूत्रों की माने तो देहरादून शताब्दी में आग लगने का कारण धूमपान बताया जा रहा है जबकि लखनऊ शताब्दी के पार्सल वैन में प्रतिबंधित ज्वलनशील पदार्थ रखे जाने को आग भड़कने का कारण बताया गया है. हालांकि रेलवे के स्तर पर आरपीएफ की कमेटी बनाकर जांच करायी जा रही है लेकिन सवाल अब भी यही उठता है कि क्या इससे भविष्य में बरती जाने वाली लापरवाही को रोका जा सकेगा.

फिलहाल रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे को तत्काल 15 दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने को कहा है ताकि ट्रेन में तैनात कर्मचारियों को इससे जोड़कर उन्हें आग लगने के कारणों व बचाव की जानकारी दी जा सके. यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि ट्रेन में उपलब्ध अग्निशमन उपकरण का प्रयोग करने का तरीका सभी कर्मचारियों को पता रहे. प्रशिक्षण कार्यक्रम की रिपोर्ट भी दस अप्रैल तक रेलवे बोर्ड ने मांगी है. यह अक्सर देखा गया है कि सुरक्षा मानकों में चूक के कारण ही आगजनी की घटना होती है. भविष्य में ऐसी खामी दूर करने को कहा गया है.

इसके साथ ही कोच में आग लगने की सूचना देने वाले उपकरण की भी नियमित जांच कराने को कहा गया है. यात्रियों को आगजनी को लेकर जागरूक किया जाएगा कि कोच में वह प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर यात्रा न करें और धूमपान की मनाही वाले साइन बोर्ड भी लगाये जायेंगे.

इसके साथ ही रेलवे ने ट्रेन में स्मोकिंग करने वालों पर भी सख्ती बरतने की तैयारी की है. नयी व्यवस्था में आरोपी को जुर्माना के साथ ही जेल तक भेजा जा सकता है. अभी स्मोकिंग करने पर काफी कम जुर्माना का प्रावधान है. इससे पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के कोलकाता मुख्यालय में बीते माह ही लगी आग व्यवस्था की खामियों पर कई सवाल उठा गयी थी. हाल यही रही तो जान-माल की क्षति के बाद भी सुरक्षा मानको से सीख नहीं लेने खामियाजा रेलवे को हर बार भुगतना होगा.

 

Spread the love
fire train
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleबीना में RKTA के सम्मेलन में 22 मार्च को होगा ट्रैकमेंटेनरों का महाजुटान
Next Article उत्तर मध्य रेलवे : आगरा मंडल के 65वां रेलवे सप्ताह पर 154 सम्मानित
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group