गांधीनगर. जिले के पानसर-छत्रास रोड पर 34.92 करोड़ की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज और कलोल एपीएमसी के दो करोड़ की लागत वाले कार्यालय का उदघाटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 21 जून सोमवार को किया. पानसर-छत्रास तक अहमादाबाद से दिल्ली तक डीएफसीसी योजना के तहत पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना पर काम चल रहा है. यहां एक ही सेक्शन पर 22 से अधिक रेलवे क्रॉसिंग थी इससे बार-बार रेल परिचालन प्रभावित होता था. यही कारण है कि यहां ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल भी उपस्थित थे.
- पलामू में कोयला लदी मालगाड़ी के 11 वैगन बेपटरी, सोननगर-बरकाकाना रेलखंड पर परिचालन ठप - August 11, 2026
- चक्रधरपुर रेल मंडल में 23 और 30 अगस्त को लगेगी सेटलमेंट एवं EACG अदालत, 17 अगस्त तक करें आवेदन - August 11, 2026
- खुशखबरी : रेलवे कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ, अब 2 साल की सेवा शर्त में मिली बड़ी राहत - August 11, 2026
















































































