Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

Good Initiative : ”घरेलू अनुपयोगी वस्तुओं का करें दान, जरूरतमंदों के आयेगा काम”, अभियान में हो शामिल

  • DRM ऑफिस अहमदाबाद के यांत्रिक विभाग में COS को  10.08.24 तक कपड़े, जूते, बर्तन, खिलौने या नोटबुक जमा कराये 

Ahmedabad.  कोरोना के संक्रमण काल की विभीषिका में कई परिवार तबाह हो गए थे. एक तो बीमारी का संक्रमण, ऊपर से रोजगार का संकट, ऐसे में कई परिवार बुरी तरह आर्थिक संकट से जूझ रहे थे. तब लोगों ने सहयोग को हाथ बढ़ाया.

उस वक्त से, गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद के उद्देश्य से अहमदाबाद मंडल रेल प्रशाशन ने पुराने लेकिन अच्छी स्थिति वाले कपड़े, खिलौने, जूते-चप्पल, बर्तन, नोटबुक इत्यादि एकत्र करके कई NGO के माध्यम से वितरित करने की पहल की है. यह परंपरा उसी समय से चली आ रही है और गरीब जरूरतमंदों को सहयोग करने के लिए समाज के हर तबके से मदद मिली है.

वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, अहमदाबाद मंडल के पर्यवेक्षण में यह अभियान ”घरेलू अनुपयोगी वस्तुओं का करें दान, जरूरतमंदों के आयेगा काम” अब भी संचालित है. वह अत्यंत सामाजिक है और गरीबों का भला करने में सहायक है. इस पहल से गरीबों की जरूरतों को पूरा किया जा सकता है, क्योंकि हमारे घरों में अक्सर ऐसे सामान अवांछित रूप से पड़े रहते हैं.

इस वर्ष भी यह आयोजन किया जा रहा है.  आप सभी से विनम्र आग्रह है कि ऐसे कपड़े, जूते, बर्तन, खिलौने या नोटबुक इत्यादि जो आपके उपयोग में नहीं आ रहे हैं, उन्हें दान कीजिये ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सके.

CCR वटवा लॉबी संजय सूर्यबली ने लोगों और रेलकर्मियों से अनुरोध किया है कि दान योग्य सामग्री दिनांक 10.08.24 तक DRM ऑफिस अहमदाबाद, दूसरी मंजिल, यांत्रिक विभाग में COS को प्रदान करें. दान में प्राप्त समस्त सामग्री कुछ NGO को सौंप दी जाएगी जो इनका वितरण करेगी. वस्तुओं को दान करने के लिए 9427011005 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...