Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » झारखंड के भुरकुंडा रेलवे साईडिंग में फायरिंग से दहशत, राहुल दुबे गैंग ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी
    आरपीएफ-जीआरपी

    झारखंड के भुरकुंडा रेलवे साईडिंग में फायरिंग से दहशत, राहुल दुबे गैंग ने ली गोलीबारी की जिम्मेदारी

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 13, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    RAMGARH. रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है. गैंग के सदस्यों ने इस संबंध में एक मैसेज भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है. इसमें फायरिंग की आवाज आ रही है. राहुल दुबे के मैसेज में यह लिखा गया है कि गोलीबारी की घटना की पूरी जिम्मेदारी वे ले रहे हैं. रेलवे साइडिंग के ठेकेदार नेपाल यादव, बबलू यादव को भी धमकी इस संदेश के माध्यम से दी गई है. गैंग के लोगों ने कहा है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से भी बड़ा धमाका बरकाकाना में होगा. भुरकुंडा के सभी स्टाफ और खास करके मुंशी और मैनेजर को भी चेतावनी दी गई है.

    इस प्रकरण में पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार दो अपराधी नजर आ रहे हैं. नकाबपोश अपराधियों ने ही रेलवे साइडिंग में चार गोलियां चलाई हैं. यह किस गैंग का काम है. इसका खुलासा जल्द ही कर दिया जाएगा.

    कमाई में हिस्सेदारी को लेकर फायरिंग 

    रामगढ़ जिले की भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में वर्चस्व को लेकर अपराधियों की दस्तक शुक्रवार की सुबह हुई. अपराधियों ने यहां पांच राउंड गोली चलाई. साथ ही कोयले के काम में अपनी हिस्सेदारी तय करने की धमकी भी दी. फायरिंग से जान माल की क्षति तो नहीं हुई , लेकिन अपराधियों ने फायरिंग करके यह जता दिया है कि अगर कोयला का धंधा होगा तो उन्हें हिस्सा जरूर देना होगा. बताया जा रहा है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग में फायरिंग कोयला में चारकोल मिलावट के मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर हुई है.

    वर्षों से भुरकुंडा रेलवे साइडिंग से रेल रैक के माध्यम से कोयला पॉवर प्लांट को भेजा जाता है. इस कोयले में चारकोल मिलाने का धंधा भी उतना ही पुराना है। चारकोल मिलावट के बाद यहा काम करने वालो की कमाई 100 गुना बढ़ जाती है. इसी कमाई में हिस्सेदारी को लेकर फायरिंग हुई है.

    इस पूरे प्रकरण को लेकर पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में जांच शुरू हो गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पतरातु इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, पतरातु थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता, भदानीनगर ओपी प्रभारी ब्रहमवत कुमार, भुरकुंडा प्रभारी निर्भय गुप्ता, पुलिस बल के घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रहे है. घटना स्थल से चार खोखा भी बरामद किया गया है. उल्लेखनीय है कि भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर 10 दिन पहले राहुल दुबे गैंग ने भी दस्तक दी थी उसने भी यहां काम करने वाले ठेकेदारों से रंगदारी मांगी थी.

    Firing at Bhurkuda railway siding in Jharkhand Rahul Dubey gang took responsibility for the firing
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleAhmedabad Plane Crash : जलपाईगुड़ी रोड-सियालदह हमसफर एक्सप्रेस का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द, कल निर्धारित समय से रवाना होगी
    Next Article RANCHI RPF : मोर्या एक्सप्रेस के एसी कोच से 13 बोतल शराब बरामद, बेगुसराय का युवक गिरफ्तार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026
    Latest Posts

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026

    राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group