Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

हावड़ा स्टेशन पर TTE कर रहे थे टिकट जांच, अचानक CTI की पड़ी नजर, फिर जो हुआ जानकर उड़ गये होश

KOLKATA. हावड़ा रेलवे स्टेशन पर काला कोर्ट पहनकर बैच लगाये एक टीटीई यात्रियों की टिकट जांच कर रहे थे. हावड़ा न्यू कॉम्प्लेक्स में टिकट जांच कर रहे TTE पर CTI/HWH देबदु लाल भट्टाचार्य की नजर पड़ी. प्लेटफॉर्म पर TTE की वर्दी में टिकट जांच कर रहे युवक पर सीटीआई को शक हुआ तो उन्होंने उसकी गतिविधियां पर गौर किया. इसके बाद टीम के साथ उसे पकड़ा और पूछताछ की. तब पता चला कि वह फर्जी TTE है जो हर दिन हावड़ा और सियालदह स्टेशनों पर अलग-अलग जांच को अंजाम देता है. उसके पास से गलत पहचान वाले कई अलग-अलग पहचान पत्र भी मिले. यह घटना बीती रात की है.

पकड़े गये रौनित राज शॉ ने बताया कि उसके साथ 2 और 3 अन्य लोग भी है जो हावड़ा और सियालदह स्टेशनों पर नियमित रूप से टिकट की जांच करते हैं. इसके बाद फर्जी तौर पर TTE बनकर स्टेशन पर सक्रिय एक गिरोह का पता चला. टिकट चेकिंग स्टाफ ने पकड़े गये युवक काे आरपीएफ के हवाले कर दिया है जो आगे की जांच कर रही है.

खड़गपुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने मीडिया को बताया कि रेलवे कॉमशियल विभाग की टीमें धोखाधड़ी की गतिविधियों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं. हावड़ा सीटीआई का यह प्रयास एक उदाहरण है जो सतर्कता और ईमानदारी के साथ सेवा देने की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देता है.

वहीं खड़गपुर के डीआरएम केआर चौधरी ने कॉमर्शियल विभाग की इस पहल की सराहना की है और इस तरह की धोखाधड़ी को खत्म करने के लिए अभियान को तेज करने की जरूरत पर बल दिया. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की गतिविधियों के मामले में रेलवे जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है और ऐसे कृत्य को सहन नहीं किया जायेगा.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...