Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » नक्सली विस्फोट का खौफ… 72 घंटे के बाद भी बिमलगढ़– किरीबुरु रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन नहीं
जोन/बोर्ड/डिवीजन

नक्सली विस्फोट का खौफ… 72 घंटे के बाद भी बिमलगढ़– किरीबुरु रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन नहीं

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 6, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • माओवादी द्वारा बम बिछाए जाने की आशंका के कारण ट्रेनों का परिचालन शुरू करने में बनी अनिश्चितता 
  • तीन दिनों से रनिंग रूम में ही बंद हैं रेलकर्मी , मूवमेंट ठप होने  से रेलवे को हर दिन करोड़ों का नुकसान 

CHAKRADHARPUR. आलम यह है की घटना के तीन दिन बाद भी बिमलगढ़ रेलखंड में करमपदा से लेकर किरीबुरू तक ट्रेन मेंटेर्स के पद पर काम करने वाले रेल कर्मियों में खौफ समाया हुआ है. यहां रेलकर्मियों के चेहरे पर खौफ साफ़ तौर पर देखा जा सकता है. बता दें कि पिछले दिनों 2 अगस्त को माओवादी बंदी के दौरान करमपदा और रांगड़ा के बीच माओवादी विस्फोट से रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई थी. जबकि एक रेलकर्मी की मौत हो गई थी और दूसरा रेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था.

इस रेलखंड के करमपदा, रांगड़ा, किरीबुरू आदि स्टेशनों में खौफ का सन्नाटा देखा जा रहा है. बताया गया कि रेल पटरी पर माओवादी द्वारा बम बिछाए जाने की आशंका के कारण ट्रेनों का परिचालन शुरू नहीं किया जा सका है. करमपदा रनिंग रूम में पिछले तीन दिनों से दो दर्जन से अधिक रेल चालक और रेलवे ट्रेन मैनेजर कैदी की तरह पड़े हुए हैं. रनिंग रूम में मौजूद इन रेल कर्मियों को रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी करते हुए बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी गई है. जिस कारण रेलकर्मी पिछले तीन दिनों से रनिंग रूम में ही बंद हैं. और इस बात से परेशान हैं कि उन्हें कब रनिंग रूम से बाहर निकलने का मौका मिलेगा.

ट्रेक मेंटेनरों पर पटरी जांच का दबाव, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता 

इधर करमपदा स्टेशन में मौजूद तक़रीबन 60 ट्रेक मेंटेनर पर लगातार दोबारा पटरी पर जाकर काम करने का दबाव बनाया जा रहा है. रेल कर्मियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि तीन दिन बाद भी रेल पटरी की सुरक्षा जांच नहीं हुई है. आरपीएफ भी मौके पर नहीं पहुंची है. पटरी जांच के लिए ना तो डॉग स्क्वायड टीम को लगाया गया ना ही मेटल डिटेक्टर से रेल पटरी की सुरक्षा जांची गई है. लेकिन इसके बावजूद उन्हें रेल पटरी पर काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है. वे सभी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं. रेल पटरी को बिना जांच किए फिट घोषित किया जा रहा है. उन्हें काम पर लगाने के लिए धमकी भी दी जा रही है. अधिकारियों के द्वारा धमकी दी रही है कि अगर वे सभी काम पर नहीं लौटेंगे तो उन्हें सस्पेंड तक किया जा सकता है.

रेलवे अधिकारियों की गैरमौजूदगी से रेल कर्मियों का टूट रहा मनोबल !

वहीँ मंगलवार को रेल पटरी की सुरक्षा जांच करने के लिए की किरीबुरू से रंगड़ा तक एक टावर वैन को भी चलाया गया है. इसके बाद एक लाइट इंजन को चलकर रेल पटरी की सुरक्षा जांच करने की बात सामने आ रही है. इधर रेल कर्मियों का आरोप है कि तीन दिन बाद भी करमपदा स्टेशन में एक भी रेल अधिकारी उनकी ना तो हाल-चाल पूछने आया और ना ही नक्सल प्रभावित इस इलाके में भौतिक सत्यापन के साथ स्थिति की जांच करने की जहमत उठाइ. जिससे रेल कर्मियों का मनोबल अब बिमलगढ़ सेक्शन में टूटता नजर आ रहा है.

रनिंग रुम में मंथन करते रेलकर्मी

यहां काम करने वाले छोटे रेल कर्मियों को अब ऐसा लगने लगा है कि उन्हें मौत के मुंह में धकेल धकेल कर रेल अधिकारी केवल माल लोडिंग के टारगेट को पूरा करने की होड़ में लगे हुए हैं. जबकि उनके जैसे छोटे कर्मचारियों की सुधि लेने वाला, उनकी जान माल की सुरक्षा के बारे में सोचने वाला कोई भी अधिकारी चक्रधरपुर रेल मंडल में मौजूद नहीं है. इधर बिमलगढ़ क्षेत्र में तीन दिनों से ठप्प पड़े रेल परिचालन से रेलवे को करोड़ों का नुकसान हर दिन हो रहा है.

बता दें कि चक्रधरपुर रेल मंडल का यह रेल लाइन मुख्य रूप से माल ढुलाई के लिए के लिए महत्वपूर्ण है. भारी मात्रा में इस रेलखंड से रोजाना कोयला, लौह अयस्क की ढुलाई रेलवे से होती है. जिससे चक्रधरपुर रेल मंडल को करोड़ों का मुनाफा हर दिन होता है. लेकिन अचानक हुए माओवादी हमले ने चक्रधरपुर रेल मंडल के इस रेलखंड पर रेल परिचालन ठप पड़ा है. जिससे माल ढुलाई भी ठप्प पड़ गई है और रेलवे को भारी नुकसान हो रहा है.

रेलकर्मियों की सुरक्षा उनकी चिंता, बिना सुरक्षा रेलकर्मियों को पटरी पर भेजना अनुचित 

रेल कर्मियों को अपनी जान की चिंता और लगातार हो रहे रेलवे को नुकसान के बीच बिमलगढ़ क्षेत्र में ट्रेन परिचालन की हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं. मेंस यूनियन के नेता एमके सिंह ने बताया कि उन्होंने मंडल के सीनियर डीईईएन कोऑर्डिनेशन से वार्ता की, जिसमें उन्होंने उन्हें बताया है कि टावर वैन चला कर पटरी की जांच की जा रही है.

एमके सिंह, को-ऑर्डिनेटर, SERMU

इसके बाद रेल कर्मियों को पटरी पर काम पर लगाया जाएगा और पटरी पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया जाएगा. एमके सिंह ने बताया कि वे लगातार वरीय रेल अधिकारियों के संपर्क में हैं  ताकि रेल कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही नक्सल प्रभावित बिमलगढ़ रेलखंड में दोबारा माल ढुलाई का काम शुरू हो पाए. सुरक्षा फिट दिए बिना किसी भी रेलकर्मी को पटरी पर काम करने नहीं दिया जायेगा.

Spread the love
ckp div Fear after Naxalite explosion... Even after 72 hours NAXALI BLAST RPF trains are not running on Bimalgarh-Kiriburu railway route
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026
Latest Posts

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group