Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 18
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ECC सोसाइटी को कर्मचारियों की सेवा की जगह सूद खोरी का केन्द्र बना दिया गया : UMRKS
    रेल यूनियन

    ECC सोसाइटी को कर्मचारियों की सेवा की जगह सूद खोरी का केन्द्र बना दिया गया : UMRKS

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 19, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • 26 जून 2024 को होने वाले चुनाव को लेकर सभी संगठनों ने झोंकी ताकत, प्रचार वार 
    • UMRKS ने मान्यता प्राप्त फेडरेशनों पर संसाधनों के दुरुपयोग का लगाया आरोप 

    JHANSI. 26 जून को होने वाले रेलवे के ईसीसी सोसायटी चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है. चुनाव में दोनों फेडेरशनों के अलावा मजदूर संघ भी दम-खम के साथ उतरने को तैयार है. चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर संसाधनों के दुरुपयोग से लेकर रेलकर्मियों के कल्याण को लेकर किये गये कार्यों को लेकर निशाना भी साधे जा रहे हैं. प्रत्याशी चुनाव को लेकर रेलकर्मियों के बीच जा रहे और समर्थन मांग रहे हैं. इस बीच उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने दोनों फेडरेशनों पर संसाधनों का दुरुपयोग चुनाव प्रचार में करने का आरोप भी लगाया है.

    झांसी में UMRKS के जोनल संगठन मंत्री चन्द्रकान्त चतुर्वेदी जारी बयान में कहा कि ECC सोसाइटी के संचालक मण्डल ने सोसाइटी को कर्मचारियों की सेवा के स्थान पर सूद खोरी का केन्द्र बना दिया ‘जो आज तक जारी है. ECC सोसाइटी लोन पर 5%, प्रति सैकड़ा फ्लैटरेट पर ब्याज लेती है. इस तरह अगर किसी ने पांच वर्ष के लिए लोन लिया तो उसे 25% ब्याज के रूप में चुकाना पड़ता है. ECC सोसाइटी अरबों रुपये की राशि रेल कर्मचारियों के खून पसीने की कमाई से वसूल कर सोसाइटी के कर्मचारियों में मोटे वेतन-भत्तों के रूप में बांटी जा रही है, जो एआईआरएफ से सम्बद्ध NRMU/WGREU/ NCRMU के पदाधिकारियों के रिस्तेदार है.

    यही मौका शेयर धारक रेल कर्मचारियों को 111 साल में कभी नहीं मिला. रेल कर्मचारियों से वसू‌ली गई रकम ECC सोसाइटी के पास सस्पेन्स एकाउंट में जमा है. यह राशि रेल कर्मचारियो या उनके वारियों को नहीं लौटाई गई हैं. रेल कर्मचारी पर अगर कोई लोन है तो उनके आकस्मिक निधन पर सैप्लिमेण्ट की राशि ब्याज सहित वसूल की जाती है जबकि यह राशि बीमाकृत होनी चाहिए. UMRKS ने रेलवे की दोनों मान्यता प्राप्त यूनियनों के नेताओं पर संसाधनों के दुरुपयोग करने का अभी आरोप लगाया है.

    इस चुनाव में UMRKS भी दोनों फेडरेशनों के साथ मैदान में उतरा है. UMRKS नेता चन्द्रकान्त चतुर्वेदी का दावा है कि मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय झांसी, डीजल सेट, रेलवे स्टेशन, विद्युत लोको सेट, रेलवे बैगन मरम्मत कारखाना, मंडल रेल चिकित्सालय, आदि स्थानो पर दोनो संगठनों ने लाखों रुपये के पोस्टर, पर्चे, होर्डिंग, फ्लेक्स लगाए हैं. मान्यता प्राप्त संगठ‌नों के कार्यकर्ताओं द्वारा ड्यूटी से दूर रहकर वातानु‌कुलित गाड़ि‌यों से प्रचार करने में जुटे है. इस तरह 10 से 20 लाख रुपये तक चुनाव में खर्च किया जा रहा. इसके विपरीत UMRKS के कार्यकर्ता कार्य स्थल पर साथियों के बीच पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं.

    चन्द्रकान्त चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि रेल प्रशासन भी दोनों फेडरेशन के पोस्टर, बैनर, पंपलेट रेलवे परिसारों एवं भवनों की दीवारों पर चिपकाने को लेकर मौन है. रेलवे प्रशासन इन पोस्टरों की सफाई बाद में करानी होगी और तब इनकी पुताई करायी जायेगी इसमें बड़ा खर्च होगा. ऐसे चुनाव प्रचार को केन्द्रीय चुनाव आयोग भी अनुमति नहीं देता तब रेल प्रशासन का मौन रहना समझ से परे हैं. इस मौके पर दयानिधि मिश्रा, आर के ठकुरानी, महामंत्री हेमंत विश्वकर्मा, राजेश कुमार सेन आदि उपस्थित थे.

    प्रेस विज्ञप्ति

    Allegations and counter-allegations intensify over Railway's ECC Society elections Railway's ECC Society elections umrks
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर में रेलकर्मियों ने लोको पायलट अनिल कुमार एवम ट्रेन मैनेजर आशिष दे को दी श्रद्धांजलि
    Next Article AHMEDABAD : WREU साबरमती शाखा के AGM में निकाली रैली, स्मारिका का विमोचन व रक्तदान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यूनियन

    रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

    September 30, 2026
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    September 29, 2026
    Latest Posts

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, डीआरएम बोले- ‘हिंदी हमारी सांस्कृतिक एकता का प्रतीक’

    October 16, 2026

    RPF/DG : बिहार का बढ़ा मान, 1993 बैच के तेजतर्रार IPS जितेंद्र कुमार बने RPF के नए महानिदेशक

    October 15, 2026

    RAILWAY BONUS 2026 : रेलकर्मियों को मिलेगा 78 दिन का बोनस, अकाउंट में आने वाले हैं इतने रुपये…

    October 14, 2026

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026

    SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group