Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

धनबाद : सीनियर डीपीओ से मिले ईसीआरकेयू नेता, पूछा-एसएंडटी के कर्मियों को क्यों नहीं हो रहा रात्रि भत्ते का भुगतान

धनबाद. ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जयप्रकाश सिंह से मिलकर मांगों की लंबी फेहरिस्त थमाई है. इसमें सिग्नल एंड कम्यूनिकेशन विभाग के कर्मचारियो को रात्रि भत्ते का भुगतान नहीं होना भी शामिल है. यूनियन के अपर महामंत्री मो जियाऊद्दीन की अगुवाई में सीनियर डीपीओ से मिलने जाने वालों में जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा व सोमेन दत्ता आदि शामिल थे.

मो जियाऊद्दीन ने सीनियर डीपीओ को बताया कि महाप्रबंधक हाजीपुर के साथ वार्ता में केन्द्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने धनबाद के सिगनल समेत अन्य विभागों के कर्मचारियों को रात्रि भत्ते और राष्ट्रीय अवकाश भत्ते का भुगतान नहीं करने का मामला उठाया था. महाप्रबंधक के निर्देश पर मुख्य कार्मिक अधिकारी द्वारा भत्तों का भुगतान करने के लिए आदेश जारी किया गया. उसके आलोक में सीनियर डीपीओ ने पत्र जारी कर रात्रि भत्ता और राष्ट्रीय अवकाश भत्ता का नियमित भुगतान का आदेश भी जारी किया.

इसके बावजूद सिगनल विभाग के कर्मियों को भत्तों का भुगतान शुरू नहीं किया गया. यूनियन ने भत्ते का भुगतान जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया इस पर सीनियर डीपीओ ने साकारात्मक आश्वासन दिया है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने मीडिया को बताया कि डीजल शेड पतरातु, कैरेज विभाग धनबाद और गोमो में बिना रेलवे आवास वाले कर्मचारियों को मकान किराया भत्ते के भुगतान की स्वीकृति नहीं दी जा रही है.

वहीं इंजीनियरिंग विभाग, धनबाद और कुसुंडा के सुपरवाइजर अपने अधीन कार्यरत बिना आवास वाले कर्मचारियों के मकान किराया भत्ते के आवेदन पर आवश्यक रिमार्क नहीं दे रहे हैं. इससे कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता नहीं मिल पा रहा है. उन्हें आर्थिक हानि हो रही है. इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत पीडब्ल्यूआई टोरी और बरकाकाना के अंतर्गत ट्रैकमेंटेनर के 1900 से 2400 ग्रेड पे के लागू किए जाने के एरियर का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है. इंजीनियरिंग विभाग टोरी के अधीन कर्मचारियों के बंचिंग लाभ के एरियर का भुगतान लंबित है.

यूनियन ने पतरातु डीजल शेड के कर्मचारियों का लीव शीट वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता (टीआरएस) /गोमो द्वारा गोमो मंगाने पर भी आपत्ति दर्ज करायी. कहा कि रेलवे नियमों के अनुसार यह सही नहीं है. लीव शीट के खोने, फटने या उसके गलत इस्तेमाल होने से बचाने के लिए सभी लीव शीट को उनके स्थापना नियंत्रण कार्यालय, डीजल शेड पतरातु वापस लाया जाए.

इसके अलावा यूनियन ने राष्ट्रीय अवकाश भत्ते का भुगतान नियमित करने, बरकाकाना रेलवे अस्पताल के ड्रेसर दिनेश कुमार की पदोन्नति, न्यू पेंशन से पुराने पेंशन में बदलाव के आवेदनों पर कार्रवाई, रेलकर्मियों का दंड माफ करने की अपील पर सुनवाई, पूर्व प्वाइंट मैन की मौत के बाद आश्रितों को आपदा राहत कोष सहयोग करने की मांग भी रखी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...