Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » अमृतसर हादसा : गुस्साई भीड़ ने रेलवे के गेटमैन को बिल्डिंग से फेंका
देश-दुनिया

अमृतसर हादसा : गुस्साई भीड़ ने रेलवे के गेटमैन को बिल्डिंग से फेंका

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 20, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे नहीं करायेगा मामले की जांच, ड्राइवर को भी क्लीनचिट

अमृतसर. अमृतसर में दशहरा समारोह के दौरान हुए रेल हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. शनिवार की दोपहर आक्रोशित लोगों ने शिवाला फाटक के गेटमैन निर्मल सिंह की पिटाई कर दी और उन्हें रेलवे के केबिन (एस-26-ई3) से उठाकर नीचे फेंक दिया. गेटमैन निर्मल सिंह के सिर में गंभीर चोट आयी है.

घटना को लेकर रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पहली बार दिये अपने बयान में कहा कि ‘‘हादसे में रेलवे की चूक नहीं है. रेलवे प्रशासन को इस तरह के आयोजन के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी. यह हादसा टाला जा सकता था, क्योंकि रेलवे ट्रैक के करीब इस तरह के आयोजन नहीं होने चाहिए”. रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर यह आयोजन हो रहा था. ट्रैक ऊंचाई पर था, इसलिए लोग वहां चढ़कर रावण दहन देख रहे थे. रावण दहन होते ही पटाखों की आवाज शुरू हो गयी. तभी भगदड़ मची और लोग ट्रेनों की आवाज नहीं सुन सके. ड्राइवर को पहले से निर्देश होते हैं कि कहां हॉर्न बजाना है, कहां पर रफ्तार कम करनी है. हादसे के वक्त शाम का समय था. लगभग 7 बज चुके थे. जहां हादसा हुआ, वहां एक मोड़ है. इस कारण ड्राइवर नहीं देख सका की आगे क्या हो रहा है.’’

 हादसे में रेलवे की चूक नहीं है. रेलवे प्रशासन को इस तरह के आयोजन के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी. यह हादसा टाला जा सकता था, क्योंकि रेलवे ट्रैक के करीब इस तरह के आयोजन नहीं होने चाहिए.

मनोज सिन्हा, रेल राज्य मंत्री

रेलवे ने घटना से पल्ला झाड़ा, पुलिस ने लिया पायलट का बयान

अमृतसर में रावण दहन देखने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर 61 से अधिक लोगों की मौत के बाद शनिवार को रेलवे ने घटना से पल्ला झाड़ लिया. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बहुत अधिक धुएं के चलते ड्राइवर को कुछ नजर नहीं आया. मामले में लोको पायलट से पंजाब पुलिस ने पूछताछ की है. लोको पायलट ने पुलिस को बताया है कि उसे चलने के लिए ग्रीन सिग्नल मिला था जिसका मतलब होता है आगे सब साफ है. उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि आगे सैकड़ों लोग खड़े होंगे.

ट्रेन को अचानक रोकना नहीं था संभव : लोहानी 

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा कि डीएमयू ट्रेन को रोकने के लिए कम से कम 625 मीटर पहले ब्रेक लगाना होता है. उन्होंने कहा, ‘यदि ड्राइवर इमरजेंसी ब्रेक लगाता तो और बड़ा हादसा हो सकता था.’ उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया है कि ड्राइवर ने सामान्य ब्रेक लगाया था जिसके चलते हादसे के वक्त ट्रेन की गति सामान्य से कम हो गई थी. उन्होंने यह भी साफ किया है कि इस मामले में रेलवे की तरफ से जांच के आदेश नहीं दिए जाएंगे.

अमृतसर ट्रेन हादसा : 37 ट्रेनें निरस्त, 16 का बदला रास्ता

पंजाब के अमृतसर में हुये रेल हादसे के आलोक में रेलवे ने शनिवार को वहां से गुजरने वाली 37 रेलगाडि़यों को निरस्त कर दिया है जबकि 16 अन्य का मार्ग परिवर्तित कर दिया है. इसके साथ ही जालंधर अमृतसर रेलमार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है. उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि 10 मेल/एक्सप्रेस और 27 पैसेंजर रेलगाडि़यों को निरस्त कर दिया गया है. इसके अलावा 16 अन्य गाडियों को दूसरे मार्ग से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है जबकि 18 ट्रेनों को बीच में ही रोक कर उनकी यात्रा समाप्त कर दी गयी.

Spread the love
Amritsar accident: Angry crowd throws gatemen of railway from the building
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleफतेहपुर : ट्रेन से कुचलकर 20 बंदरों की मौत, रेल पटरी पर बैठा था झुंड
Next Article संतरागाछी में भगदड़, 2 की मौत 35 घायल, किसकी चूक
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group