Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » राजनीति के ‘सदा मंत्री’ और रामविलास पासवान ..!! 
अभिमत

राजनीति के ‘सदा मंत्री’ और रामविलास पासवान ..!! 

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 9, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

खड़गपुर से तारकेश

भारतीय राजनीति में  रामविलास पासवान का  उदय किसी चमत्कार की  तरह हुआ. ८० – ९० के  दशक के  दौरान स्व . विश्वनाथ प्रताप सिंह की  प्रचंड लहर में  हाजीपुर सीट से वे रिकॉर्ड वोटों से जीते और केंद्र में मंत्री बन गए . यानि जिस पीढ़ी के युवा एक अदद  रेलवे की  नौकरी में  जीवन की  सार्थकता ढूंढ़ते थे , तब वे रेल मंत्री बन चुके थे . उन दिनों तब की जनता दल की सरकार बड़ी अस्थिर थी . एक के  बाद  प्रधानमंत्री बदलते रहे , लेकिन राम विलास पासवान को मानों  केंद्र में ‘  सदा मंत्री  ‘ का  दर्जा प्राप्त था . हालांकि दावे के  साथ नहीं कहा जा सकता कि उनसे पहले देश में किसी राजनेता को यह हैसियत हासिल नहीं थी .

यह भी पढ़ें : रेलवे में नये जाने का निर्माण और आईआरसीटीसी के गठन के लिए जाने जायेंगे रामविलास पासवान

मेरे ख्याल से उनसे पहले यह दर्जा तत्कालीन मध्य प्रदेश और अब छत्तीसगढ़ के  विद्याचरण शुक्ला को प्राप्त था . उन्हें भी तकरीबन हर सरकार में  मंत्री पद को सुशोभित करते देखा जाता था . बहरहाल अब लौटते हैं राम विलास जी के दौर में . ज्योति बसु देश के  प्रधानमंत्री बनते – बनते रह गए और अप्रत्याशित रूप से पहले एचडी देवगौड़ा और फिर इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री बने . उस दौर में  ऐसे – ऐसे नेता का  नाम प्रधानमंत्री के  तौर पर उछलता कि लोग दंग रह जाते . एक बार तामिलनाडु के  जी . के  . मुपनार का  नाम भी इस पद के  लिए चर्चा में  रहा , हालांकि बात आई – गई हो गई . राम विलास जी का  नाम भी बतौर प्रधानमंत्री गाहे  – बगाहे सुना जाता . इसी दौर में  1997 की एक  सर्द शाम राम विलास पासवान जी हमारे क्षेत्र मेदिनीपुर के  सांसद इंद्रजीत गुप्त के  चुनाव प्रचार के  लिए मेरे शहर खड़गपुर के  गिरि मैदान आए .

तारकेश कुमार ओझा

रेल मंत्री होने के चलते वे विशेष सेलून  से खड़गपुर आए थे . संबोधन के  बाद मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या आप भी प्रधानमंत्री पद की  दौड़ में  शामिल हैं ?? इस पर राम विलास पासवान जी का जवाब था कि हमारे यहां तो जिसे प्रधानमंत्री बनाने की  कोशिश होती है , वही पद छोड़ कर भागने लगता है …. दूसरी बार रामविलास जी से मुलाकात नवंबर  2008 को  मेरे जिले पश्चिम मेदिनीपुर के शालबनी  में  हुई . पश्चिम बंगाल के  तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के  साथ वे जिंदल स्टील फैक्ट्री का  शिलान्यास करने आए थे . इसी सभा से लौटने के दौरान माओवादियों ने काफिले को लक्ष्य कर बारुदी  सुरंग विस्फोट किया था .

बहरहाल कार्यक्रम के  दौरान उनसे मुखातिब होने का  मौका मिला . उन दिनों महाराष्ट्र में  पर प्रांतीय और मराठी मानुष का  मुद्दा गर्म था . मुद्दा छेड़ने पर राम विलास जी का दो टुक जवाब था कि महाराष्ट्र में कोई यूपीए की सरकार तो है नहीं लिहाजा सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए जिनकी राज्य में सरकार है . स्मृतियों को याद करते हुए बस इतना कहूंगा  … दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि ….

तारकेश कुमार ओझा, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पत्रकार है.

Spread the love
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरेलवे में नये जाने का निर्माण और आईआरसीटीसी के गठन के लिए जाने जायेंगे रामविलास पासवान
Next Article पश्चिम रेलवे ने 15 अक्टूबर से तेजस समेत 15 नई विशेष ट्रेनें चलाने की सूची जारी की
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026
रेलहंट स्पेशल

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group