Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » KHARAGPUR : हाथियों की मौत के बाद वन विभाग और रेलवे ने बनायी साझा सुरक्षा कार्ययोजना, तकनीक का लेंगे सहयोग
बोर्ड/जोन

KHARAGPUR : हाथियों की मौत के बाद वन विभाग और रेलवे ने बनायी साझा सुरक्षा कार्ययोजना, तकनीक का लेंगे सहयोग

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 20, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

KHARAGPUR. दक्षिण पूर्व रेलवे अंतर्गत टाटानगर-खड़गपुर सेक्शन के बांसतला रेलवे स्टेशन के पास जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर गुरुवार की रात तीन हाथियों की मौत के बाद वन विभाग और रेलवे ने वन्य जीव संरक्षण और यात्री सुरक्षा को लेकर साझा कार्ययोजना बनायी है. डीआरएम केआर चौधरी और मुख्य वन संरक्षक संदीप सुंदरियाल की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में वन्यजीव-ट्रेन संघर्ष का जोखिम कम करने के लिए आपस में सूचना और सहयोग बढ़ाया जायेगा. इसके तहत समयबद्ध कार्य योजनाओं के अनुपालन पर भी सहमति जतायी गयी.

ट्रेन की टक्कर से दो बच्चों सहित तीनों हाथियों की मौत हो गयी थी. वन विभाग के अनुसार संभवत: झारखंड के दलमा जंगल से आया हाथियों का झुंड जंगल से गुजर रहा था. खड़गपुर-टाटानगर सेक्शन पर तेज गति से आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस ने तीन हाथियों को पटरी पर कुचल दिया. इसके बाद शनिवार को रेलवे और वन विभाग की टीम ने मौका का मुआयना किया.

इसके बाद मुख्य वन संरक्षक (CCF), हिजली के कार्यालय में रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों के बीच उच्च-स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य वन संरक्षक संदीप सुंदरियाल और खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) के.आर. चौधरी ने की. इस दौरान एडीआरएम (संचालन) खड़गपुर समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल थे. मुख्य वन्यजीव वार्डन और मंडल वन अधिकारियों (DFO) सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बैठक में अपनी राय दी.

बैठक में वन्य जीवों की रेल हादसे में मौत जैसी घटनाओं को रोकने और रेलवे पटरियों से जुड़े संवेदनशील वन क्षेत्रों से वन्यजीवों के सुरक्षित मार्ग को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और दीर्घकालिक उपायों पर चर्चा की गयी. इसके लिए बेहतर समन्वय बनाना , पूर्व चेतावनी प्रणालियों जैसी प्रौद्योगिकी के उपयोग और महत्वपूर्ण हाथी गलियारों की पहचान पर जोर दिया गया.

रेलवे और वन विभाग के अधिकारियों ने वन्यजीव संरक्षण और यात्री सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भविष्य में वन्यजीव-ट्रेन संघर्ष के जोखिम को कम करने के लिए सहयोगात्मक, समयबद्ध कार्य योजनाओं की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की.

प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love
KHARAGPUR: After the death of elephants the forest department and railways prepared a joint security action plan will take help of technology
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleSER : अमरनाथ मिशन से वापस लौटी रेलवे की टीम, 3000 से अधिक तीर्थयात्रियों का किया इलाज
Next Article SER : खड़गपुर डिवीजन में पांच ट्रेनों में टिकट चेकिंग, स्टील-गीतांजलि एक्सप्रेस से 37 हजार जुर्माना वसूला
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
बोर्ड/जोन

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group