Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Monday, October 5
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » सूरत में ट्रेन को बेपटरी करने के षड्यंत्र रेलकर्मी ने ही रचा, प्रमोशन व अवार्ड पाने के लिए दिया घटना को अंजाम
न्यूज हंट

सूरत में ट्रेन को बेपटरी करने के षड्यंत्र रेलकर्मी ने ही रचा, प्रमोशन व अवार्ड पाने के लिए दिया घटना को अंजाम

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 23, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • सूरत के कीम-कोसंबा के बीच निकाली गई थीं फिश प्लेट, स्टेशन मास्टर को दी गयी थी सूचना  
  • कर्मचारी सुभाष पोद्दार ने 71 पेडलॉक निकालने की घटना को दो से तीन घंटे में दिया था अंजाम 
  • पुलिस का दावा – सतर्कता दर्शाने और पदोन्नति हासिल करने के लिए घटना को दिया गया अंजाम 

SURAT.  गुजरात में सूरत के कीम-कोसंबा के बीच शनिवार को ट्रेन को बेपटरी करने की जिस साजिश को नाकाम कर दिया गया था, उस मामले में रेलवे का एक कर्मचारी ही षड्यंत्रकारी है. यह बड़ा खुलासा जांच एजेंसियों की गहन छानबीन में हुआ है.

आरोपित कर्मचारी ने अपनी सतर्कता दर्शाने और पदोन्नति हासिल करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया. घटना की सर्वप्रथम जानकारी देने वाला यही कर्मचारी सुभाष पोद्दार ही था. पुलिस को शंका तब हुई, जब 71 पेडलॉक निकालने की घटना कुछ ही सीमित समय के अंदर की गई थी. सामान्य व्यक्ति के लिए इतने कम समय में 71 पेडलॉक निकालना मुमकिन नहीं था.

दरअसल, 21 सितम्बर को तड़के सूरत के कीम-कोसंबा के बीच बड़ी रेल दुर्घटना की साजिश को नाकाम कर दिया गया था. इस घटना में कीम खाड़ी पर 21 सितम्बर को तड़के अप लाइन पर रेलवे ट्रैक की 71 पेडलॉक (इलास्टिक रेल क्लिप) और 2 जोगस फिश प्लेट निकाल दी गई थीं. घटना की जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर ने तत्काल ही ट्रेन को कोसंबा रेलवे स्टेशन पर रोकने की हिदायत दी. पेट्रोलिंग करने वाले सुभाष पोद्दार ने सबसे पहले घटना के संबंध में जानकारी दी थी. बाद में उसने जांच टीम को भी रेलवे ट्रैक के पास तीन लोगों की चहल-पहल की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की थी.

घटना की गंभीरता को देखते हुए केन्द्रीय और स्थानीय सभी जांच एजेंसियों ने जांच शुरू की. गृह मंत्रालय की भी इस घटना पर नजर बनी हुई है. सूरत ग्रामीण पुलिस सूत्रों और रेलवे सूत्रों के अनुसार रेलवे की इस घटना काे सबसे पहले देखने वाला रेलकर्मी सुभाष पोद्दार ही था. अपनी सतर्कता दिखाकर प्रमोशन लेने के लिए आरोपित ने रेलवे ट्रैक की फिश प्लेट ही खोल दी. घटना की जानकारी मिलने से पहले तीन ट्रेन इसी ट्रैक से गुजर चुकी थीं लेकिन लोको पायलट को किसी तरह की संदिग्ध वस्तु ट्रैक पर दिखाई नहीं दी. अन्य किसी के फुट प्रिंट भी घटनास्थल पर नहीं मिले थे.

एनआईए भी कर रही थी जांच

रेलवे की इस गंभीर घटना की जांच में नेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एनआईए) भी जुड़ गई थी. एनआईए को सबसे पहले शंका सुभाष पोद्दार पर ही हुई थी. इसकी बड़ी वजह थी कि 71 पेडलॉक कोई सामान्य व्यक्ति इतने कम समय में नहीं खोल सकता था. इस वजह से एनआईए को शंका थी कि सुभाष उन्हें गलत जानकारी दे रहा है. जानकारी के अनुसार रेलवे की ओर से एक्सीडेंट एवर्टेड अवार्ड दिया जाता है. रेलवे की दुर्घटना को रोकने से सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि मिलने के साथ ही रेलवे की ओर से खूब वाहवाही और इनाम भी मिलता है. बताया जा रहा है कि इसी प्रलोभन में सुभाष पोद्दार ने इस घटना को अंजाम दिया.

फिलहाल, एटीएस और एनआईए इस घटना की जांच कर रही हैं. सूरत एलसीबी और एसओजी ने जिले से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया है. पुलिस अधीक्षक हितेश जोयसर के अनुसार 140 पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर जांच की जा रही है. ड्रोन की भी मदद ली गई है. आरोपित तकनीकी जानकार है. आरोपित ने रेलवे के साधन तोड़ने के बजाय उन्हें निकाल दिया. रेलवे अधिकारी के अनुसार 71 पेडलॉक खोलने में लगभग दो घंटे का समय लगता है. इसलिए यह शंका है कि यह एक के बाद एक करके खोला गया होगा. इस दौरान कुछ ट्रेन इस ट्रैक से गुजरी होंगी. षडयंत्र की सबसे महत्वपूर्ण प्लेट सुबह 5.20 बजे खोली गई, जिसके बाद उसे पटरी पर रखा गया था.

Spread the love
A railway employee himself hatched a conspiracy to derail a train in Surat he executed the incident for promotion In the conspiracy to derail the train in Surat
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleरनिंग कर्मचारियों के लिए 16+30 रेस्ट प्रणाली और 72 घंटे की डयूटी पर रोक लगेगी ! सीआरबी के सामने आया मामला
Next Article खड़गपुर सेंट एग्नेस स्कूल के सामने पार्किंग पर रेलवे ने लगाया प्रतिबंध, बच्चों को छोड़ने आने वाले अभिभावक परेशान
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
रेल न्यूज

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group