Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

ROURKELA में CBI ने बंडामुंडा RPF पोस्ट के कांस्टेबल को 15 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा, सस्पेंड

  • छह माह में सीबीआई की गिरफ्त में आया दूसरा आरपीएफ जवान, पहले बिमलगढ़ से हुई थी गिरफ्तारी 
  • चक्रधरपुर डिवीजन के सीनियर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी के सामने बार-बार चुनौती पेश कर रहे जवान   

ROURKELA. चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा से बड़ी खबर आ रही है. बंडामुंडा में सीबीआई का छापा पड़ा है. यहां पर एक आरपीएफ जवान को सीबीआई ने रिश्वत लेते धर दबोचा है. पिछले कुछ महीनो में सीबीआई की बंडामुंडा राउरकेला सेक्शन में यह तीसरी छापामारी है, जिसमें सीबीआई ने रेल कर्मी और RPF को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा है. ताजा मामले में आरपीएफ ने बंडामुंडा आरपीएफ पोस्ट पर तैनात RPF कांटेबल मो. असरार को गिरफ्तार किया गया है. यहां आरपीएफ प्रभारी अरुण कुमार टोकस हैं. कांस्टेबल की गिरफ्तारी के साथ ही पोस्ट प्रभारी पर भी सीबीआई की निगरानी की तलवार लटक गयी है. हालांकि कमांडेंट पी शंकर कुट्टी ने गिरफ्तारी के बाद तत्काल प्रभाव से कांस्टेबल मो. असरार को निलंबित कर दिया है.

सीबीआई की रेड से चक्रधरपुर रेलमंडल में एकबार फिर से आरपीएफ का चेहरा बेनकाब हुआ है. यहां सीबीआई की टीम ने बंडामुंडा आरपीएफ जवान को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी में प्लास्टिक, शीशा बोतल तथा कूड़े चुनने वाली महिला फिरोजा बेगम से RPF जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है. दरअसल बंडामुंडा रेलवे कॉलोनी में कूड़ा चुनने के एवज में बंडामुंडा आरपीएफ जवान मोहम्मद असरार कूड़ा चुनने वाली महिला से प्रति माह 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था.

RPF जवान मोहम्मद असरार ने महिला से शुक्रवार को रिश्वत की रकम लेने पहुंचा था. जिसके अनुसार कूड़ा चुनने वाली महिला ने शुक्रवार साढ़े 9 बजे राउरकेला के बिसरा चौक के पास जब मोहम्मद असरार पहुंचा तो उसे 15 हजार रुपए रिश्वत दिए. उस दौरान वहां मौजूद सीबीआई की टीम ने आरपीएफ जवान मोहम्मद असरार को रिश्वत के 15 हजार रुपए के कामिकल लगे नोटों साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.

सीबीआई द्वारा असरार को गिरफ्तार कर सीबीआई की टीम उसे साथ राउरकेला सीबीआई कार्यालय ले गयी है जहां उससे पूछताछ जारी है. मोहम्मद असरार पर बंडामुंडा में रिश्वत वसूली के गंभीर आरोप हैं. जिसके कारण सीबीआई ने उसे धर दबोचा है. इससे छह माह पहले ही विमलगढ़ में आरपीएफ के जवान शंभू सिंह को सीबीआई ने घूस लेते पकड़ा था. इस मामले में वहां के प्रभारी इंस्पेक्टर डीके सिंह पर सीबीआई के रडार पर आये तो उन्हें भी अग्रिम जमानत लेनी पड़ी. फिलहाल दोनों जमानत पर  सस्पेंड हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...