Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, September 27
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » 12 घंटे की रोस्टर डयूटी कर रहे स्टेशन मास्टर, बढ़ रहा दबाव : बीएन चौधरी
देश-दुनिया

12 घंटे की रोस्टर डयूटी कर रहे स्टेशन मास्टर, बढ़ रहा दबाव : बीएन चौधरी

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMay 8, 2019
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले मंडल स्तरीय सेफ्टी कार्यशाला का आयोजन
  • कटिहार मंडल कमेटी के अध्यक्ष बीएन झा एवं मंडल सचिव आकाश दीप चुने गए

रेलहंट ब्यूरो, कटिहार. ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार 7 मई को आयोजित मंडल स्तरीय सेफ्टी कार्यशाला में स्टेशन मास्टरों ने 12 घंटे के ड्यूटी रोस्टर पर सवाल उठाया और उसे तत्काल बदलने की आवाज बुलंद की. रेल प्रवर संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में एडीआरएम योगेंद्र यादवेंदु, कार्मिक अधिकारी यूएन मिश्रा, परिचालन प्रबंधक पार्थ सारथी की मौजूदगी में समस्तीपुर से आए एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव बीएन चौधरी ने कहा कि देश से अंग्रेज चले गए लेकिन उनके बनाए गए कानून पर आज भी रेल चल रही है. स्टेशन मास्टर आज भी 12 घंटे की रोस्टर डयूटी कर रहे हैं. इससे वे गहरे दबाव में हैं. पहले रेल मंत्रालय के समक्ष यह मामला उठाया गया था लेकिन अब मंडल स्तर पर भी दबाव बनाने की जरूरत है.

श्री चौधरी ने कहा कि कहा कि जनवरी 2016 से पूर्व स्टेशन मास्टर का ग्रेड पे 18 हजार 200 था जिसके बाद लगातार लड़ाई लड़ने के बाद यह 35 हजार 400 हुआ. यह उन सबों की जीत है. 1982 से 34 साल एसोसिएशन ने लड़ाई लड़ी. उसके बाद कई पुराने कानून के जगह नए कानून बने और कर्मियों को लाभ हुआ. कार्यशाला में स्टेशन मास्टर के लिए स्टेशनों एवं आवासीय परिसरों में सुविधा बहाली की मांग की गई. सेमिनार में कटिहार मंडल के स्टेशन मास्टर, सहायक स्टेशन मास्टर, स्टेशन प्रबंधक एवं अन्य तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को रखा. इस मौके पर प्रोजेक्टर के माध्यम से सेफ्टी काउंसलर रामप्रवेश कुमार ने रेल के विभिन्न विभागों की कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारी तथा घटना दुर्घटना की रोकथाम को लेकर जानकारी ली. किस तरह 2016-17 में 34, 2017-18 में 28, 2018-19 में 13 एवं 2019-20 में अब तक मानवीय भूल से एक रेल दुर्घटना हो चुकी है. कार्यक्रम में जितेंद्र जायसवाल, आकाशदीप, बीएन झा, अर्जुन भगत, मिथिलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, निलेश कुमार, निखिलेश कुमार, सज्जन कुमार आदि कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे.

कार्यशाला में देश के विकास में रेलवे की है बेहतर भागीदारी

ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी पी सुनील कुमार, टी मोहन दास, आरए प्रसाद आदि ने संगठन की मजबूती पर प्रकाश डाला. कहा कि जब देश में 11 अक्टूबर 1997 को नेशनल स्ट्राइक किया गया था तो रेल प्रशासन ने कई मंडलों में आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी. दो दर्जन से अधिक स्टेशन मास्टर को नौकरी से हटाया गया इसको लेकर भी संगठन ने लंबी लड़ाई लड़ी और यह सफलता हाथ लगी है. उस दौरान नौकरी गवा चुके सभी तकनीकी एवं सेफ्टी कैटेगरी के कर्मियों को जनवरी 2014 में नौकरी पर वापस लिया गया. जब तक मंडल स्तर पर गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी मजबूत नहीं बनेंगे इनकी आवाज ऊपर तक नहीं जाएगी. कार्यक्रम में कटिहार मंडल कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बीएन झा एवं मंडल सचिव के रूप में आकाश दीप के चुने जाने की घोषणा की गयी.

Spread the love
aisma
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Article100 किलोमीटर की रफ्तार से गुजर रही ट्रेन से दो साल की बच्‍ची को फेंका, फिर भी बच गई जान
Next Article नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस 22812 में लगी आग, बड़ा हादसा टला 
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेलवे की निविदा

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026
रेल यूनियन

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026
न्यूज हंट

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026
Latest Posts

भारतीय रेल का नया युग: पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली LNG ट्रेन, साबरमती से शुरू होगा हरित क्रांति का अध्याय

September 26, 2026

चक्रधरपुर रेलमंडल में बेपटरी होती ट्रेनें, लाठीकाटा में मालगाड़ी के 3 डिब्बे उतरे, DRM के निरीक्षण यान से लेकर सैलून तक सब राम भरोसे

September 26, 2026

‘संरक्षा प्रथम – संरक्षा सदैव’: 27 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होगी ‘आईस्मा’ की “रन फ़ॉर सेफ्टी”

September 26, 2026

रेलवे अर्बन बैंक भर्ती में SC, ST व OBC आरक्षण लागू करने की मांग, 15 सितंबर की अधिसूचना रद्द करने का आग्रह

September 25, 2026

अर्बन बैंक का 97वां AGM: हंगामा बेअसर-दांव पड़े उल्टे, नहीं आ सका अविश्वास प्रस्ताव, भारी विरोध के बीच SP सिंह ने शेयरधारकों के लिए कीं बड़ी घोषणाएं

September 25, 2026

Lucknow: रेलवे टेक्नीशियन ने की खुदकुशी, दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका मिला शव

September 25, 2026

राउरकेला RPF पोस्ट के नये प्रभारी होंगे सुमन कुमार झा, क्या थमेगी अवैध तस्करी और अपराध की रफ्तार?

September 25, 2026

कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लगी आग, टला बड़ा हादसा: यात्रियों में मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

September 24, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में बड़ा सियासी घमासान, AILRSA के चेयरमैन एसपी सिंह को बेदखल करने के लिए मेंस कांग्रेस और मेंस यूनियन में ‘गुप्त गठबंधन’!

September 24, 2026

NAGPUR DIVISION: ‘स्ट्रे-डॉग कम्प्लायंस रिपोर्ट’ पर उठाये सवाल, मानवाधिकार आयोग और रेलवे बोर्ड से हस्तक्षेप की मांग

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group