Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube
Wednesday, September 23
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Home » South Eastern Railway : चक्रधरपुर व रांची डिवीजनल मीट में सांसद गीता कोड़ा ने जीएम को सुनायी खरी-खरी, कहा – कोल्हान से भेदभाव नहीं चलेगा
जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway : चक्रधरपुर व रांची डिवीजनल मीट में सांसद गीता कोड़ा ने जीएम को सुनायी खरी-खरी, कहा – कोल्हान से भेदभाव नहीं चलेगा

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 15, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
रेलवे के डिवीजनल मीट में शामिल अधिकारी व सांसद
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

JAMSHEDPUR. सिंहभूम की सांसद (MP) गीता  कोड़ा ने जमशेदपुर के होटल वेव इंटरनेशनल में आयोजित रेलवे की डिवीजनल मीट में South Eastern Railway की जीएम अर्चना जोशी को खरी-खरी सुनवाई. सांसद गीता कोड़ा ने कोल्हान में यात्री सुविधाओं को लेकर रेल प्रशासन का सीधे-सीधे  कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि वह गरीब इलाके से आती हैं. वहां से रेलवे सिर्फ मालगाड़ी से ढुलाई करता है. यात्रियों की सुविधा पर रेलवे यहां ध्यान नहीं दे रहा है. रेलवे की यह मनमानी नहीं चलेगी. गीता कोड़ा यहीं तक नहीं रुकी, उन्होंने चेतावनी वाले लहने में कहा कि अगर रेलवे का यह रवैया रहा तो वह आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगी.

डिवीजनल मीट में शामिल जीएम अर्चना जोसी, डीआरएम वीके साहू, प्रदीप कुमार आदि.

South Eastern Railway के रांची व चक्रधरपुर डिवीजनल मीट में सांसद गीता कोड़ा की टिप्पणी से जीएम अर्चना जोशी समेत आला रेलवे अधिकारी सकते में नजर आये. हालांकि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने स्थिति को संभाला और तब रेलवे जीएम अर्चना जोशी ने उनकी मांगों पर सार्थक तरीके से विचार करने और यथासंभव कार्रवाई करने की बात कही. गीता कोड़ा ने कोरोना की तरह पश्चिम सिंहभूम में ट्रेनों का परिचालन शुरू करने और पूर्व की तरह ट्रेनों के ठहराव देने की बात कही. सांसद कोड़ा ने यात्रियों की मांग के अनुसार ट्रेनों का परिचालन करने और कोटा निर्धारित करने की बात कही.

मीटिंग से पहले जीएम अर्चना जोशी ने अब तक संचालित योजनाओं की जानकारी सांसदों को दी. उन्होंने जोन की उपलब्धियों को भी सांसदों के सामने रखा और स्टेशनों व यात्री सुविधा की दिशा में कराये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. हालांकि रेलवे की इस बैठक में अधिकांश सांसद नहीं आये. 22 में सिर्फ 11 सांसदों ने बैठक में उपस्थित दर्ज करायी. इसमें झारखंड और ओडिशा के सांसद शामिल थे. रेलवे द्वारा बुलायी जाने वाली डिवीजनल बैठक को जनप्रतिनिधि कोरम मानते हैं. उनका मानना होता है कि ऐसी बैठकों में कुछ अहम निर्णय निकलकर नहीं सामने आते. अलबत्ता रेलवे प्रशासन उनकी मांगों को उचित फोरम पर उठाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है. ऐसे में इन बैठकों से अधिक कुछ नहीं निकलने वाला, बल्कि यह तामझाम रेलवे के ही कई मायनों में लाभकारी होता है.

रेलवे द्वारा बुलायी जाने वाली डिवीजनल बैठक को जनप्रतिनिधि कोरम मानते हैं. उनका मानना होता है कि ऐसी बैठकों में कुछ अहम निर्णय निकलकर नहीं सामने आते. अलबत्ता रेलवे प्रशासन उनकी मांगों को उचित फोरम पर उठाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है.

डिवीजनल मीट में शामिल जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गोविंदपुर और बारीगोड़ा में ओवरब्रिज, टाटा-भागलपुर के बीच सीधी ट्रेन सेवा, टाटा- एलेप्पी को फिर से शुरू करने, टाटा से बक्सर तक सीधी ट्रेन चलाने, बादाम पहाड़ से बांसपानी तक नयी रेल लाइन का सर्वे कराने, संतरागाछी से अजमेर साप्ताहिक ट्रेन का जयपुर तक विस्तार करने, कांड्रा-नामकुम लाइन का काम पूरा करने, टाटा-यशवंतपुर को सप्ताह में तीन दिन चलाने, पुरी-जयनगर ट्रेन को वाया टाटानगर चलाने, शालीमार-गोरखपुर का फेरा बढ़ाने का प्रस्ताव रखा.

रांची-चक्रधरपुर डिवीजनल मीट में सांसद व रेलवे अधिकारी

वहीं रांची के सांसद संजय सेठ ने मुरी-बरकाकाना, मुरी-चांडिल, रांची-लोहरदगा लाइन का दोहरीकरण करने, रांची-टाटा के बीच ऐसा मार्न बनाने ताकि समय कम हो सके, पिस्का स्टेशन को अपग्रेड करने, राउरकेला-जयनगर और एल्लेपी में कोटा बढ़ाने, रांची-दिल्ली राजधानी में तेजस का रैक लगाने और रांची से वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का प्रस्ताव दिया. उन्होंने रांची में पर्यटन की संभवनाओं को देखते हुए उचित उपाय करने का अनुरोध भी रेलवे से किया. इसके अलावा हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस, छपरा-टाटानगर, रांची-हावड़ा, आसनसोल-टाटानगर, नयी दिल्ली-पुरी और दक्षिण बिहार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव चांडिल स्टेशन पर देने की मांग की.

राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि आजादी के बाद भी अब तक गुमला में रेलवे लाइन नहीं पहुंच पायी है. रेलवे वहां तक रेल लाइन पहुंचाये औश्पर रांची से सूरत के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू करे. वहीं चतरा के सांसद सुनील सिंह ने गढ़वा, पलामू, लातेहार तक रेलवे लाइन को दुरुस्त करने, ट्रेनों का फेरा बढ़ाने, गोड्डा से राजमहल को रांची से जोड़ने, रांची से सभी ट्रेनों को चतरा के आसपास के जिलों से संपर्क बनाने का सुझाव दिया. बैठक में ओडिशा के सांसदों ने राउरकेला, झारसुगुड़ा, राजगांगपुर समेत दूसरे स्टेशन पर यात्री सुविधा बढ़ाने और नयी ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग की. बैठक में ओडिशा के सांसद ज्योतिमय सिंह, सांसद नितेश गंगा देब, चंद्राणी मुर्मू, ममता मोहंता, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, धीरज प्रसाद साहू, दीपक प्रकाश, समीर उरांव, आदित्य प्रसाद आदि शामिल थे. वहीं रेल प्रशासन की ओर से जीएम अर्चना जोसी, डीआरएम चक्रधरपुर विजय कुमार साहु, रांची डीआरएम प्रदीप कुमार गुप्ता समेत विभागीय प्रमुख शामिल हुए.

# jamshedpur-common-man-issues # news # state # Jamshedpur News # Indian Railway # south eastern railway # Zonal meeting # east singhbhum # jharkhand news # News # National News # Jharkhand news # ser gm #railway quarter # obc railway karmachari sangh

Spread the love
Chakradharpur and Ranchi Divisional Meet indian railway SER GM SOUTH EASTERN RAILWAY Zonal meeting
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
आरपीएफ-जीआरपी

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026
Latest Posts

CKP DIVISION: रेलवे साइडिंगों से अवैध स्वीपिंग का खेल जारी, लहुणीपाड़ा पुलिस ने 30 टन कोयला पकड़ा, सवालों के घेरे में RPF

September 23, 2026

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) पर रूपम पाण्डेय का नेतृत्व फिलहाल बरकरार!, हाईकोर्ट जायेगा विपक्ष

September 22, 2026

रेल संपत्ति चोरों पर RPF का प्रहार: 12 टन कबाड़ के साथ 90 आर रेल लाइन बरामद, कबाड़ी फरार

September 22, 2026

स्विस रेलवे का ‘railOscope’ मॉडल: क्या भारत के ‘कवच’ और डिजिटल सिग्नलिंग नेटवर्क का भविष्य इसी राह पर है?

September 22, 2026

रेलवे में ALP पदों पर परीक्षा तारीखों का ऐलान, 11 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार मौका

September 22, 2026

रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर: यूपी के 36 रेलवे स्टेशनों पर बनेंगे हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, जानिए आपके स्टेशन पर कब पूरा होगा काम

September 22, 2026

ECR : टावर वैगन चालक से मारपीट के बाद FIR वापस लेने का ‘सिंडिकेट’ दबाव, SSE गुट गोलबंद!

September 21, 2026

बालीचक फ्लाईओवर: निर्माण में आयी बाधा, गर्डर लगते ही टूटा बेयरिंग, काम रुका-उम्मीदें कायम

September 21, 2026

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group