Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » DRM ने स्टेशन मास्टर से पूछा, … क्या मैं, आपकी पत्नी या बिटिया इस शौचालय का इस्तेमाल कर सकते है?
    बोर्ड/जोन

    DRM ने स्टेशन मास्टर से पूछा, … क्या मैं, आपकी पत्नी या बिटिया इस शौचालय का इस्तेमाल कर सकते है?

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 28, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बिलासपुर के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक (DRM) राकेश रंजन पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन का अचानक किया निरीक्षण 

    RAIPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) बिलासपुर मंडल के नवनियुक्त मंडल रेल प्रबंधक (DRM) राकेश रंजन शनिवार को अचानक पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पहुंचे. बिना किसी पूर्व सूचना के हुए इस औचक निरीक्षण से रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई. निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर फैली अव्यवस्थाओं को देखकर DRM ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई.

    निरीक्षण के दौरान DRM राकेश रंजन जब प्लेटफार्म नंबर 1 पर स्थित शौचालय पहुंचे, तो वहां फैली गंदगी देखकर उनका पारा चढ़ गया. उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर को तलब किया और बेहद तल्ख लहजे में पूछा- “क्या मैं इस शौचालय का इस्तेमाल कर सकता हूं? क्या आपकी पत्नी या बेटी इसे इस्तेमाल कर सकती हैं?”

    ECR : करोड़ों के टेंडर मिस-मैनेजमेंट के बीच PCEE का दूसरी बार तबादला, चौकड़ी की बेचैनी बढ़ी !

    DRM ने आगे निर्देश देते हुए कहा कि यदि शौचालय उपयोग के लायक नहीं है, तो उस पर स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाएं कि यह बंद है, और यदि इसे चालू रखना है, तो इसकी तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करें. यात्रियों की सुविधाओं से ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

    स्टेशन परिसर में आगे बढ़ते हुए DRM की नजर गंदे पानी से लबालब भरी नालियों (ड्रेनेज) पर पड़ी. उन्होंने मौके पर मौजूद जिम्मेदार कर्मचारियों से सवाल किया- “क्या आपके घर में भी ऐसा गंदा पानी बहता है? आप यहीं रहते हैं या बाहर?” उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए.

    स्थानीय लोगों और यात्रियों ने DRM को अवगत कराया कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत हो रहा पुनर्विकास कार्य पिछले 2 वर्षों से अत्यंत धीमी गति से चल रहा है. निर्माण कार्य अधूरा होने के कारण यात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

    ROURKELA : भ्रष्टाचार की गर्त में डूबा राउरकेला पार्सल कार्यालय, CPS में “हरिश्चन्द्र” की छवि देख रहा मुख्यालय

    इस पर DRM राकेश रंजन ने कहा- “मैं यहां स्वयं यह देखने आया हूं कि कार्य की प्रगति क्या है. कार्य में हो रही देरी की समीक्षा की जाएगी और निश्चित ही आने वाले समय में आपको स्टेशन का कार्य तेजी से पूरा होता दिखेगा.”

    यात्रियों ने शिकायत की कि स्टेशन पर तीन टिकट काउंटर होने के बावजूद केवल 1 या 2 काउंटर ही खुलते हैं, जिससे लंबी कतारें लगती हैं. DRM ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी काउंटरों का संचालन अनिवार्य होना चाहिए.

    वहीं, फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण में हो रही देरी पर उन्होंने जानकारी दी कि वर्क सेक्शन मंजूर हो चुका है. काम अब तक क्यों शुरू नहीं हुआ, इसके लिए वे संबंधित विभाग से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे.

    Bilaspur DRM Rakesh Ranjan INDIAN RAIL Inspection of Pendra Road Railway Station railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTrain accident in Bihar : जमुई में सीमेंट लोड मालगाड़ी के 16 डिब्बे बेपटरी, 3 पुल से नीचे गिरे, पटना-हावड़ा रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही ठप
    Next Article North Eastern Railway : अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट में रेलवे इंजीनियरिंग विभाग फाइनल में पहुंचा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group