Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

CKP DIV : हाथियों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए रेलवे अधिकारी और कर्मचारी किये गये सम्मानित

  • वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने रेलकर्मियों के सहयोग की सराहना की  

CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेल मंडल हाथियों के झुंड को सुरक्षित रेल खंड पार कराने में सहयोग करने के मानवीय कार्य के लिए के सीनियर डीओएम, सीनियर डीईई (ओपी) सहित नौ रेलकर्मियों को सम्मानित किया गया है. यह सम्मान डीआरएम सभागार में बुधवार को वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने दिया.  वाइल्डलाइफ के पदाधिकारी और डीआरएम तरूण हुरिया के उपस्थिति में नौ रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया. असम में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर हाथियों की मौत के बाद से ही उनकी सुरक्षा को लेकर चिंताएं जाहिर की जाती रही थी.

वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की माने तो हाथियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा विशेष प्रयास किये गये. हाला में ही बिसरा और बंडामुंडा के बीच ए केबिन में 22 हाथियों का झुंड देखा गया था. इकसे बाद त्वरित और सक्रिय परिचालन निर्णय चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा लिया गया. इसमें 12 लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोका गया, इससे 22 हाथियों के झुंड को रेल पटरी को पार कर सुरक्षित रूप से जंगल की ओर ले जाने में वन विभाग को सहूलियत हुई.

यह भी पढ़ें : CKP : रेलवे क्वार्टर आवंटन में फर्जीवाड़ा, डांगोवापोसी में चार आवंटन रद्द, एक्शन पर ADRM-SrDPO मौन

रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि चक्रधरपुर रेल मंडल हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल खंड पर स्थित है. जो देश के सबसे व्यस्त रेलवे मार्गों में से एक है. इसके अलावा, झारखंड और ओडिशा के वन क्षेत्रों से सटे होने के कारण मंडल के विभिन्न हिस्सों में हाथियों की आवाजाही अक्सर देखी जाती है. इसे ध्यान में रखते हुए मंडल ने वन्य जीवों के सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लगातार विशेष एहतियाती उपाय किए हैं. दोनों राज्यों के वन विभागों के साथ समन्वय में हाथियों की सुरक्षित आवाजाही को सुगम बनाने के लिए कई बार ट्रेन संचालन में बदलाव किया गया है. इस कार्य ने अंतर-विभागीय समन्वय को उजागर किया है. चक्रधरपुर रेल मंडल ने कहा है कि वन्यजीव संरक्षण के प्रति चक्रधरपुर रेल मंडल प्रतिबद्धता है.

इन्हें किया गया सम्मानित 

  • अवनीश, वरिष्ठ मंडल संचालन प्रबंधक
  • सुनील कुमार मीना, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (संचालन)
  • एके सारंगी, सहायक क्षेत्र प्रबंधक, बोंडामुंडा
  • राकेश कुमार, अनुभाग नियंत्रक, चक्रधरपुर
  • बैद्यनाथ, अनुभाग नियंत्रक, चक्रधरपुर
  • आर बारिक, मुख्य यार्ड मास्टर, बंडामुंडा यार्ड
  • बीवी नरसिम्हन, मंडल यातायात निरीक्षक, बंडामुंडा यार्ड
  • संजीव कुमार, स्टेशन मास्टर, बंडामुंडा
  • बालेश्वर मुर्मू, अनुभाग नियंत्रक, बंडामुंडा
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...