Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

AIRF के 101वें महाधिवेशन में दिखा भोजपुरी का जलवा, चर्चित गाने पर डांस करने से अपने को नहीं रोक पाये शिवगोपाल मिश्रा!

Lucknow. लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेडियम में ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (AIRF) के 101वें महाधिवेशन में भोजपुरी का जलवा सिर चढ़कर बोला. यहां एक चर्चित गाने पर थिरकने से महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा खुद को खुद को नहीं रोक सके. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इसमें मंच पर महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा और दूसरे यूनियन नेता भोजपुरी गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि रेलहंट वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

वीडियो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में आयोजित ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (AIRF) के 101वें महाधिवेशन का बताया जा रहा है. इसमें भोजपुरी गीत पर यूनियन नेताओं संग महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा भी थिरकते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के साथ ही विपक्षी यूनियनों ने AIRF नेताओं पर तीखी टिप्पणी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें : AIRF के अधिवेशन में छाया रहा आउटसोर्सिंग का मुद्दा, बोले शिवगोपाल – रेलवे में 2 लाख वैकेंसी, 22 हजार पदों की ही अधिसूचना निकाली

UMRKS संघ के महामंत्री रुपम पांडेय ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए जारी बयान में कहा कि यह ​महाधिवेशन गरिमा खोकर तमाशा बनकर रह गया है. जहां देश भर से आए लाखों रेलकर्मी पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और निजीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर ठोस रणनीति की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं यूनियन के मंच से फूहड़ मनोरंजन और ‘ठुमकों’ का प्रदर्शन किया गया.

ECR : करोड़ों के टेंडर मिस-मैनेजमेंट के बीच PCEE का दूसरी बार तबादला, चौकड़ी की बेचैनी बढ़ी !

​इस प्रदर्शन ने रेलवे की गौरवशाली कार्यसंस्कृति को कलंकित किया है. एक तरफ कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेतृत्व की यह ‘नैतिक विफलता’ संगठन की विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े करती है. अगर यही हाल रहा तो अधिवेशन नीतिगत बदलाव लाने की जगह गैर-जिम्मेदाराना परंपराओं के कारण विवादों में घिर गया है.

लखनऊ में AIRF के 101वें महाधिवेशन के साथ ही चारबाग रेलवे स्टेडियम में NRMU का 77वां वार्षिक महाधिवेशन भी आयोजित किया जा रहा है. इसमें देश भर समर्थित यूनियन के आला नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रेलकर्मी हिस्सा ले रहे हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...