Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Kharagpur division : विशेष टिकट जांच अभियान में पकड़े गये 390 यात्री, 53 हजार जुर्माना वसूला गया

KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल द्वारा बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान खड़गपुर–हावड़ा, खड़गपुर–बालेश्वर और खड़गपुर–टाटा रेलखंड पर प्रमुख ट्रेनों और स्टेशनों में संचालित किया गया.

रेलवे प्रशासन के अनुसार, अभियान के दौरान 22504, 12842, 12841, 12021, 22892, 12703, 12704, 12828, 12860, 12074, 12073, 12859, 22877 और 18044 सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की जांच की गई. इस दौरान बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे कुल 390 यात्रियों को पकड़ा गया.

रेलवे नियमों के तहत इन यात्रियों से कुल दो लाख 53 हजार 635 रुपये का जुर्माना वसूला गया. यह अभियान टिकट जांच कर्मियों की टीम द्वारा चलाया गया, जिसका उद्देश्य ईमानदार यात्रियों के हितों की रक्षा करना तथा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना था.

मंडल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि अनधिकृत यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और यात्रियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके.

प्रेस विज्ञप्ति 

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...