Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Train accident in Bihar : जमुई में सीमेंट लोड मालगाड़ी के 16 डिब्बे बेपटरी, 3 पुल से नीचे गिरे, पटना-हावड़ा रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही ठप

  • दोनों लाइनें जाम, रेल यातायात बहाल करने में 24 घंटे से अधिक का समय लग सकता है
  • झाझा सेक्शन पर अब तक का बड़ा हादसा, ट्रैक उखड़कर दूसरी ओर की लाइन पर जा गिरे

PATNA. बिहार के जमुई में शनिवार देर सीमेंट लोड मालगाड़ी बेटपरी हो गयी. उसके 16 डिब्बे पटरी से उतर गये. कई डिब्बे पुल से नीचे नदी में जा गिरे.  घटना आसनसोल रेल मंडल के जसीडीह-झाझा रेलखंड पर रात करीब 11:30 बजे घटी. मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी. मालगाड़ी के कुल 16 से 19 डिब्बे पटरी से उतर गए. इनमें से तीन डिब्बे सीधे पुल से नीचे बधुआ नदी में गिर गए, जबकि कुछ डिब्बे पुल पर ही पलट गए और एक-दूसरे पर चढ़ गए.

टेलवा बाजार हॉल्ट के पास बधुआ नदी पर बना पुल संख्या 676 के समीप हुए हादसे में दर्जनों ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. यह मार्ग पटना-आसनसोल-हावड़ा के मुख्य रेलमार्ग है. रेलवे सूत्रों के अनुसार 34 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुई है. हालांकि हादसे में अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है.

Railways to end VIP culture : अफसरों को नहीं मिलेंगे स्पेशल सेलून, टिकट के कोटा सिस्टम में भी होगा बदलाव !

कई ट्रेनों को मार्ग बदलकर रवाना किया गया है. सूचना मिलते ही झाझा, दानापुर और आसनसोल से क्रेन भेजी गई है. रेलवे सूत्रों के अनुसार मार्ग पर रेल यातायात बहाल करने 24 घंटे से अधिक समय लग सकता है. रेल प्रशासन कई एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने की तैयारी कर रहा है. अहम ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा. रेल दुर्घटना के बाद हजारों की संख्या में यात्री ट्रेनों और स्टेशन पर फंसे हुए है.

झाझा रेल यातायात निरीक्षक रवि गुप्ता की माने तो इस सेक्शन पर अब तक का सबसे बड़ा रेल हादसा है. इस रेलखंड की सभी एक्सप्रेस ट्रेनों को दूसरे रेलखंड से चलाया जा रहा है और ट्रैक को दुरुस्त करने में 24 घंटे से अधिक समय लगेगा. हाजीपुर जान के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि आसनसोल मंडल (पूर्व रेलवे) के लाहाबन-सिमुलतला स्टेशनों के मध्य किमी 344/05 के पास 27 दिसंबर को 23.25 बजे एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए.

मथुरा में रेल हादसा : कोयला लोड मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतरे, पटरी पर बिखरा कोयला, ट्रेनें ठप

इस कारण इस रेलखंड के अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन बाधित हो गए हैं . सूचना मिलते हुए आसनसोल, मधुपुर एवं झाझा से एआरटी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे एवं परिचालन पुनर्बहाल करने हेतु युद्धस्तर पर कार्य जारी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...