Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » East Central Railway : धनबाद में सीएलआई बर्खास्त, लोको पायलट के साइन ऑन ड्यूटी में नियम तोड़ने पर हुआ एक्शन
जोन/बोर्ड/डिवीजन

East Central Railway : धनबाद में सीएलआई बर्खास्त, लोको पायलट के साइन ऑन ड्यूटी में नियम तोड़ने पर हुआ एक्शन

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskAugust 24, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • कोडरमा में पोस्टिंग के दौरान सीएलआई ने एक लोको पायलट की दूसरे से करायी थी साइन ऑन ड्यूटी
  • अनुशासनहीनता पर रेलवे का सख्त रवैया, यात्रियों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी!

DHNABAD. अनियमितता, सुरक्षा और संरक्षा में लापरवाही तथा यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने के मामले में दोषी पाये गये रेलवे के मुख्य लोको निरीक्षक (CLI) संजय सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है. धनबाद डिवीजन के सीनियर डीईई (ओपी) 20 अगस्त को यह आदेश जारी किया. संजय सिंह धनबाद मंडल के टोरी में कार्यरत है. संजय सिंह पर यह कार्रवाई कोडरमा में पदस्थापना के दौरान लोको पायलटों के साइन ऑन ड्यूटी बुकिंग में अनियमितता पर की गयी है.

सीनियर डीईई (ओपी) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अनुशासन एवं अपील की जांच के बिंदुओं के विस्तृत निष्कर्ष पर विचार कर यह पाया गया कि सीएलआइ पर लगाये गये आरोपों के दोषी हैं. मुख्य क्रू नियंत्रक कोडरमा के रूप में कार्य करने के दौरान कोडरमा में कार्यरत सहायक लोको पायलटों के बुकिंग में अनियमितता बरती गईं.

घटना 26 फरवरी की है. कोडरमा सीएलआई ने लोको पायलट रंजन कुमार को यह सलाह दिया था कि वह अपना साइन ऑन ड्यूटी अन्य व्यक्ति से करा लें. रंजन ने स्वयं साइन ऑन ड्यूटी करने के बदले दूसरे से कराया जो नियम विरूद्ध है. यह कृत्य रेल कार्य के प्रति संरक्षा एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से संपूर्ण लापरवाही को दर्शाता है. ड्यूटी में लापरवाही के कारण अनुशासनिक कार्रवाई के तौर पर रेल सेवा से बर्खास्त किया जाता है जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी है.

45 दिनों के अंदर कर सकते हैं अपील

बर्खास्त किए गए सीएलआइ से कहा गया है कि रेल आवास खाली कर रेल प्रशासन को यथाशीघ्र सौंप दें. यदि 20 सितंबर तक आवास खाली नहीं किया जाता है तो रेल आवास के अनाधिकृत उपयोग व कब्जे के लिए रेल प्रशासन के प्रति उत्तरदायी होंगे. यदि कार्रवाई के विरुद्ध अपील करना चाहते हैं तो 45 दिनों के अंदर अपीलीय प्राधिकारी को उचित माध्यम से अपील कर सकते हैं.

क्या है ‘साइन ऑन ड्यूटी’ और क्यों है इतना महत्वपूर्ण?

रेलवे में ‘साइन ऑन ड्यूटी’ सिर्फ एक उपस्थिति दर्ज कराने की औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा का पहला और सबसे अहम कदम है. जब कोई लोको पायलट (ट्रेन चालक) अपनी ड्यूटी शुरू करता है, तो उसे एक रजिस्टर में हस्ताक्षर करना होता है, जिसे ‘साइन ऑन’ कहते हैं. यह सुरक्षा की गारंटी होती है. इस प्रक्रिया के दौरान, ड्यूटी पर तैनात अधिकारी यह सुनिश्चित करता है कि लोको पायलट शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह फिट है. क्या वह बीमार तो नहीं है? क्या उसने किसी मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया? ये सभी जांचें यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं.

किसी और से ‘साइन ऑन’ कराना रेलवे नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया जाता है. इस मामले में रेलवे किसी तरह की लापरवाही को स्वीकार्य नहीं करता है. क्योंकि यह सीधे तौर पर यात्रियों की जान से खिलवाड़ है और रेलवे ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है. यही कारण है कि सीएलआई को सीधे तौर पर इस चूक के लिए बर्खास्त कर दिया गया है.

Spread the love
action taken against loco pilot for breaking sign on duty rules CLI dismissed in Dhanbad DISSMISS EAST CENTRAL RAILWAY indian railway loco poilet
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

जोन/बोर्ड/डिवीजन

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026
जोन/बोर्ड/डिवीजन

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026
Latest Posts

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group