Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Tuesday, October 6
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यात्री
  • रेल न्यूज
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • रेल न्यूज
  • रेल यात्री
  • मीडिया
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
Home » ECR : दानापुर में स्क्रैप उठाव में हुआ बड़ा खेल, तो क्या अपने ही जाल में उलझ गये IPF/DNR और IOW !
आरपीएफ-जीआरपी

ECR : दानापुर में स्क्रैप उठाव में हुआ बड़ा खेल, तो क्या अपने ही जाल में उलझ गये IPF/DNR और IOW !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 11, 2025
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलवे विजिलेंस की जांच में पकड़ाया गोलमाल, आनन-फानन में दानापुर पोस्ट में दर्ज हुआ RP_UP केस 
  • अपनी-अपनी गर्दन बचाने जुटे विभाग, सीनियर डीएमएम ने उसी दिन जारी कर दिया एक्सटेंशन आदेश
  • निष्पक्ष जांच के लिए दोनों जिम्मेदार अधिकारियों को वर्तमान स्थल से हटाने की उठने लगी मांग   

PATNA. दानापुर मंडल मुख्यालय में कंडम आवास तोड़ने और स्क्रैप (मलबा) उठाव के नाम पर बड़े गोलमाल का मामला सामने आया है. हालांकि पूरे मामले का दिलचस्प पहलू यह है कि स्क्रैप उठाव को लेकर आरपीएफ और इंजीनयरिंग के अधिकारियों ने पहले जिस एजेंसी को क्लीन चिट दिया था, ठीक पांच दिन बाद ही उसी एजेंसी के खिलाफ स्क्रैप चोरी का मामला (RPUP) आरपीएफ पोस्ट, दानापुर में दर्ज करा दिया गया है. अब रेलवे महकमे के लोग ही यह सवाल यह उठ रहा है क्या आरपीएफ प्रभारी और आईओडब्ल्यू की जानकारी में नियम के विपरीत धड़ल्ले से स्क्रैप की निकासी की जा रही थी? तो क्या निष्पक्ष जांच के लिए पहले दोनों अधिकारियों को उनके वर्तमान स्थल से नहीं हटाया जाना चाहिए?

पूरा मामला पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन का है. यहां तोड़े गये कंडम आवास का मलबा एक निर्धारित तिथि उठाने के लिए श्री नरसिंहा इंटरप्राइजेज को टेंडर वर्क ऑर्डर दिया गया था. हालांकि बताया बताया जाता है कि एजेंसी निर्धारित अवधि के बाद भी लगातार स्क्रैप का उठाव बिना किसी अनुमति या सूचना दिये करती रही. यह मामला रेलवे विजिलेंस तक पहुंचा तब 3 जुलाई को हाजीपुर से विजिलेंस टीम यहां जांच को आयी और उसने स्क्रैप उठाव कर रहे जेसीबी समेत दूसरे वाहनों को रोका. विजिलेंस टीम में संदीप कुमार, अरविंद कुमार सिंह और मों नफीस अहमद शामिल थे.

विजिलेंस टीम ने मौके पर एसएसई/वर्क्स संजय कुमार दास, जो स्क्रैप के कस्टोडियन भी हैं एवं आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल को बुलाया. उस समय मौके पर तैयार की गयी संयुक्त रिपोर्ट में एसएसई और आरपीएफ इंस्पेक्टर की ओर से विजिलेंस को यह बताया गया कि कार्य पूरी तरह से नियमानुसार चल रहा है और कोई गड़बड़ी नहीं है. हालांकि उसी दिन मामला उलझता देखकर दानापुर स्टोर विभाग ने आनन-फानन में एजेंसी को टेंडर में अवधि विस्तार दे दिया. इस बीच यह मामला रेल मंत्रालय तक पहुंच गया और ईसीआर मुख्यालय के हरकत में आने से पूरा खेल पलट गया.

आनन-फानन में ईसीआर विजिलेंस की ओर से 7 जुलाई 2025 को सीनियर कमांडेट आरपीएफ, दानापुर को रिपोर्ट भेजी गयी. इसमें स्पष्ट किया गया कि 3 जुलाई को विजिलेंस जांच के दौरान बिना सक्षम अधिकारी की मौजूदगी के एजेंसी द्वारा मलबा का उठाव किया जा रहा था जो रेलवे संपत्ति की चोरी का क्लीयर मामला बनता है. ऐसे में तत्काल (RPUP) मामला दर्ज कर एक्शन टेकेन रिपोर्ट भेजी जाये. इसके बाद आनन-फानन में दानापुर आरपीएफ पोस्ट में आठ जुलाई को कांड संख्या 13/2025 यूं/ एस 3 आरपी (यूपी) एक्ट का मामला दर्ज किया गया.

आरपीएफ और इंजीनियरिंग की जांच रिपोर्ट का आधार क्या था 

कंडम क्वार्टर का मामला उठाव को लेकर चल रही धींगामुस्ती के बीच रेलवे महकमे में इस बात चर्चा तेज है कि आखिर पहली बार 3 जुलाई को एसएसई एवं आरपीएफ ने विजिलेंस जांच के दौरान संयुक्त जांच बनायी तो कर इसमें स्क्रैप उठाव में अनियमितता नहीं होने की बात किस आधार पर दर्ज की गयी? आनन-फानन में उसी दिन सीनियर डीएमएम कार्यालय से उठाव का एक्सटेंशन आदेश क्यों जारी किया गया ? स्क्रैप उठाव के दौरान कस्टोडियन स्वयं अथवा उनका कोई प्रतिनिधि मौके पर मौजूद क्याें नहीं था? अब सवाल यही उठ रहा है जब पहली रिपोर्ट में अनियमितता नहीं, दूसरी रिपोर्ट में आपराधिक मामला कैसे दर्ज कर लिया गया? चर्चा है कि … तो क्या दानापुर स्क्रैप उठाव के खेल में IPF/DNR और IOW अपने ही बुने जाल में उलझ गये है !

Spread the love
DANAPUR DIVISION EAST CENTRAL RAILWAY Railway vigilance investigation caught the scam RAILWAY VIGILENCE ECR RP_UP case was registered in Danapur post in a hurry
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleShahdol RPF : वायरल ऑडियो से खुला चोरी का राज, IG ने RPF प्रभारी समेत तीन को किया सस्पेंड
Next Article SER : हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF को मिली बड़ी कामयाबी, 25 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल न्यूज

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
रेल न्यूज

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
रेल न्यूज

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026
Latest Posts

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026

Varanasi: बरेका में ऑल इंडिया अंतर-रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव-पेंच से दिखाया दमखम

September 30, 2026

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026

बांदीकुई में राजस्थान ACB की स्ट्राइक: 10 हजार की घूस लेते रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

September 30, 2026

ट्रेन सुरक्षा के बीच लोको पायलटों पर बढ़ा ‘अतिरिक्त दबाव’, रेलवे बोर्ड के नए आदेश से बढ़ा तनाव, टेल लैंप प्रक्रिया बनी नई चुनौती

September 30, 2026

दक्षिण पूर्व रेलवे: बारबिल-बोलानीखदान दोहरीकरण परियोजना के लिए मिले 122 करोड़, लौह अयस्क परिवहन में आयेगी तेजी

September 29, 2026

World Heart Day 2026: Health camp and awareness program organized at SER Garden Reach Hospital

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group