Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Sunday, October 11
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे अपने कर्मचारियों को खुद पेंशन देती है, इसलिए NPS बंद कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करे मंत्रालय : भोसले
रेल यूनियन

रेलवे अपने कर्मचारियों को खुद पेंशन देती है, इसलिए NPS बंद कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करे मंत्रालय : भोसले

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 26, 2022
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • IRSTMU – AIRF  के संयुक्त अधिवेशन में WREU के महासचिव ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने की वकालत की 
  • नडियाद के सभागार में पांचवी कक्षा के छात्र उत्कर्ष की शिव स्तुति से भाव विह्वल हुए रेलवे यूनियनों  के दिग्गज नेता  

NADIAD. गुजरात के नडियाद में एक बार फिर रेलवे में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग बुलंद हुई. मौका था  Indain Railways S&T Maintainers’Union (IRSTMU) – AIRF के संयुक्त अधिवेशन का जिसमें रेलवे यूनियनों के अलावा अन्य संगठनों के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की. संयुक्त अधिवेशन में WREU के महासचिव काॅम. जे आर भोसले ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की रेलवे अकेली संस्था है जो अपने कर्मचारियों को खुद पेंशन देती है जबकि भारत सरकार के सभी मंत्रालय कर्मचारियों को भारत सरकार के मद से पेंशन देते हैं. इसलिए सभी रेल कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना के तहत ही पेंशन दिया जाना चाहिए और NPS को तत्काल बंद कर दिया जाना चाहिए. उन्होंने रेल मंत्रालय से इस दिशा में तत्काल पहल करने को कहा.

विचार रखते कॉ जे आर भोसले

जॉइंट कॉन्फ्रेंस में WREU के महासचिव काॅम. जेआर भोसले के अलावा WREU के असिस्टेंट जेनरल सेक्रेट्री काॅम संतोष पवार, अहमदाबाद मंडल के मंडल सचिव काॅम. दिनेश पांचाल, वड़ोदरा मंडल के मंडल चेयरमैन काॅम ए पी मौर्या, अहमदाबाद मंडल के कोषाध्यक्ष हरिराम मीणा, CSBF के सदस्य जीआर वर्मा के साथ WREU वड़ोदरा मंडल के कई पदाधिकारी भी शामिल हुए. हालंकाि विशेष उपस्थित AIRF के महामंत्री एवं मेंबर स्टाफ साईड रिस्ट्रकचरिंग कमिटी काॅम. शिव गोपाल मिश्रा की रही जिन्होंने IRSTMU द्वारा किये जा रहे कार्यों की न सिर्फ सराहना की बल्कि उन्हें यह आश्वस्त किया कि वह उनके साथ हर कदम पर खड़े हैं और रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस तथा रिस्ट्रकचरिंग को लेकर S&T कर्मियों को बहुत जल्दी खुशखबरी सुनने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें : रिस्क एंड हार्डशिप एलाउंस तथा रिस्ट्रक्चरिंग में S&T की लड़ाई के साथ, जल्द मिलेगी खुशखबरी : शिवगोपाल

अधिवेशन में मंचस्थ पदाधिकारी

अधिवेशन को IRSTMU के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन कुमार,  राष्ट्रीय महामंत्री आलोक चंद्र प्रकाश,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रबोध श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सहसचिव जगदीश बेनीवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीएल मीणा, राष्ट्रीय सहसचिव रेवती रमण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेश परवतीया आदि ने विचार रखे. Indain Railways S&T Maintainers’Union के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि उनका संगठन हर प्लेटफार्म पर संघर्ष करता रहेगा और जल्द ही मांग नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों मे नई क्रांति का आगाज भी करेंगे. अधिवेशन में मंडलों से आये पदाधिकारियों के अलावा 250 सिग्नल और टेलीकॉम विभाग के कर्मचारी उपस्थित हुए.

S&T कर्मचारियों को रिक्स एंड हार्डशिप एलाउंस के साथ मिले एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस : आलोक चंद्र 

शिव स्तुति करता उत्कर्ष

अधिवेशन की शुरुआत भगवान शिव की स्तुति से हुई. भारतीय विद्या भवन, नडियाद के पांचवी कक्षा के छात्र उत्कर्ष ने शिव स्तुति का मधुर स्वर में गायन किया. यह वह पल था जब नडियाद के सभागार में उपस्थिति रेलवे के दिग्गज यूनियन नेता भी भाव विह्वल हो गये. यूनियन के महासचिव आलोक चंद प्रकाश ने एआईआरएफ महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा को दूर संचार कर्मचारियों स्थिति से अवगत कराया और मांग दोहरायी कि जल्द से जल्द S&T कर्मचारियों को रिक्स एंड हार्डशिप एलाउंस दिलाया जाये तथा सभी S&T कर्मचारियों को एक करोड़ का टर्म इंश्योरेंस भी दिया जाए.

नडियाद में संकेत एवं दूरसंचार कर्मचारियों ने एकता के प्रदर्शन के साथ अनुशासन को भी प्रदर्शित किया. राष्ट्रीय सहसचिव रेवती रमण व उपाध्यक्ष बीएल मीणा ने रिक्स अलाउंस के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा करने की बात कही. तो राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रबोध श्रीवास्तव ने TCAS की जानकारी दी और बताया कि आने वाले समय में कितना कार्य का लोड संकेत एवं दूरसंचार कर्मचारियों पर आने वाला है. जगदीश बेनीवाल, अरुण कुमार ने हाई स्पीड एवं हाई नेटवर्क में पैसेंजर को सुरक्षा एवं सुरक्षित रेल यात्रा में विभागीय कर्मचारियों की योगदान को रेखांकित किया.

#AIRF #IRSTMU #Indian Railways S&T Maintainer Union #Old penson scheme

Spread the love
airf indian railway Indian Railways S&T Maintainer Union IRSTMU Ministry should restore old pension scheme by closing NPS old penson scheme भारतीय रेल रेलवे
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous ArticleKOTA : रनिंग रूम में मोबाइल पर बात मिले तीन गार्ड-ड्राइवर निलंबित, आठ ट्रेन मैनेजरों पर कार्रवाई की अनुशंसा
Next Article Ashok Kumar Gupta, PCME/CR is a highly corrupt officer and demands bribe from contractors as well as their employees – writes CBI in FIR
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

रेल यूनियन

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026
रेल यूनियन

रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

September 30, 2026
रेल यूनियन

रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

September 29, 2026
Latest Posts

दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

October 10, 2026

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group