Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

Breaking

बाबा धाम जलाभिषेक करने जाने वालों के लिए चलायी जा रही सात मेमू स्पेशल ट्रेनें

कोलकाता. देवघर में आयोजित होने वाले श्रावणी मेले में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए देशभर से भक्त बाबाधाम पहुंचते हैं. इन भक्तों की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे मेले के दौरान अतिरिक्त व्यवस्था की है. श्रावणी मेला के दौरान 22 जुलाई से 19 अगस्त तक सात मेमू स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. ये ट्रेनें जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल, जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल, जसीडीह-गोड्डा मेमू स्पेशल, देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल और तीन जोड़ी जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू स्पेशल हैं.

रेलवे जसीडीह में बढ़ायेगी अतिरिक्त सुविधाएं

मेले के दौरान जसीडीह स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों की भी तैनाती रहेगी. स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर के साथ भक्तों को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पूछताछ काउंटर भी खोले जायेंगे. रेलवे हर बार कुछ मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव भी जसीडीह स्टेशन पर करता है.

तारकेश्वर मंदिर जाने वालों के लिए भी अतिरिक्त व्यवस्था

श्रावण मेले के दौरान हुगली जिले के तारकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक को पहुंचने वाले भक्तों की सुविधा के लिए भी हावड़ा स्टेशन से अतिरिक्त छह जोड़ी इएमयू श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा पूर्व रेलवे पहले ही कर चुका है. हावड़ा से तारकेश्वर और हावड़ा से सेवड़ाफुली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 17, 21, 22, 28, 29 जुलाई और चार, पांच, 11, 12, 15, 18, 19 अगस्त को चलेंगी.

ये हैं स्पेशल ट्रेनें व उनका शेड्यूल

03146 जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल निर्धारित दिनों में सुबह 11 बजे जसीडीह स्टेशन से रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे दुमका स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में 03145 दुमका-जसीडीह मेमू स्पेशल, दुमका स्टेशन से दोपहर 12:55 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 2:05 बजे जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी.

03148 जसीडीह-दुमका मेमू स्पेशल, जसीडीह स्टेशन से शाम 6:05 बजे प्रस्थान करेगी और रात 7:50 बजे दुमका पहुंचेगी. वापसी में 03147 दुमका-जसीडीह मेमू स्पेशल दुमका स्टेशन से रात आठ बजे प्रस्थान कर के रात 9:10 बजे जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी.

03150 जसीडीह-गोड्डा मेमू स्पेशल, जसीडीह स्टेशन से दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी और अपराह्न 3:50 बजे गोड्डा स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में 03149 गोड्डा-जसीडीह मेमू स्पेशल, गोड्डा स्टेशन से शाम 4:20 बजे रवाना होगी और शाम 5:55 बजे जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी.

03507 देवघर-जसीडीह मेमू स्पेशल ट्रेन, देवघर से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर सुबह 10:10 बजे जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी. वापसी में यह ट्रेन 03508 जसीडीह-देवघर मेमू स्पेशल, जसीडीह स्टेशन से रात 9:50 बजे रवाना होकर रात 10 बजे देवघर पहुंचेगी.

इसके अलावा, जसीडीह और बैद्यनाथधाम के बीच तीन जोड़ी अतिरिक्त मेमू स्पेशल चलेंगी. 03501/03503/03505 जसीडीह-बैद्यनाथधाम मेमू स्पेशल, जसीडीह स्टेशन से सुबह 11:25 बजे, दोपहर 1:35 बजे और रात 9:25 बजे रवाना होगी. 03502/03504/03506 बैद्यनाथ धाम-जसीडीह मेमू स्पेशल ट्रेन, बैद्यनाथधाम स्टेशन से सुबह 11:55 बजे, दोपहर 2:05 बजे और रात 10:00 बजे रवाना होकर क्रमशः सुबह 12:15 बजे, दोपहर 2:25 बजे और रात 10:20 बजे जसीडीह स्टेशन पहुंचेगी. रेलवे ने बताया कि उक्त सभी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव मार्ग में पड़ने वाली सभी स्टेशन पर होगा.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...