Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Railway Budget : झारखंड के लिए नयी परियोजना नहीं, चक्रधरपुर मंडल में थर्ड लाइन के लिए एक हजार करोड़

  • बंडामुंडा-रांची 158.50 किलोमीटर दोहरीकरण लाइन के लिए मिले 230 करोड़ रुपये

Jamshedpur. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वर्ष 2024-25 के रेल बजट में राज्य में चल रही पुरानी रेल परियोजनाओं के लिए राशि आवंटित की है. जबकि कोई नयी परियोजना नहीं लायी गयी है. गोइलकेरा-मनोहरपुर तीसरी लाइन के लिए एक हजार करोड़ रुपये, बंडामुंडा-रांची 158.50 किलोमीटर दोहरीकरण लाइन के लिए 230 करोड़ रुपये, मुरी-बरकाकाना 58 किलोमीटर रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 9 करोड़ रुपये, रांची-टाटीसिलवे अप व डाउन लाइन में स्वचालित ब्लॉक सिग्नल के लिए 2.19 करोड़ रुपये, हटिया-बालसीरिंग चौकीदार वाले समपार संख्या एचबी-1 के स्थान पर ऊपरी सड़क पुल के लिए 3.0 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है.

रांची-लोहरदगा-टोरी तक 113 किलोमीटर लाइन के विस्तार के लिए 9.50 करोड़ रुपये, लोदमा-पिस्का वाई कनेक्शन से हटिया-रांची के लिंक लाइन (17.2 किलोमीटर) के लिए 140 करोड़ रुपये राशि का आवंटन किया गया है. मुरी-चांडिल व रांची-लोहदरगा-टोरी रेल लाइन दोहरीकरण के लिए बजट में राशि आवंटित नहीं की गयी है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...