Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

SAMASTIPUR : संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की बोगी में भरा धुआं, भगदड़ में कई गिरकर घायल

SAMASTIPUR. स्टेशन पर खड़ी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जेनरल कोच में रविवार की सुबह धुआं भर जाने से आगलगी की अफवाह फैल गयी. इससे मची भगदड़ में कई यात्री गिरकर घायल हो गये. यह धुआं आग बुझाने वाला छोटा अग्निशमन यंंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) के डिफ्यूज होने के कारण उत्पन्न हो गया था. हालांकि आरपीएफ कांस्टेबल संजय कुमार ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाया और यात्री संयमित हुए.

सूचना मिलते ही सीनियर डीएसओ, आरपीएफ इंस्पेक्टर समेत बड़ी संख्या में अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. दरभंगा से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रविवार की सुबह 09:19 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर आयी थी. बताया जाता है कि 09:51 बजे ट्रेन के रवाना होते ही जनरल बोगी में फायर एक्सटिंग्विशर पर किसी यात्री ने अपना सामान रख दिया. उस पर कुछ यात्री बैठ गए, इससे अग्निशमन यंंत्र डिफ्यूज हो गया और गैस निकलने लगी.

बोगी में धुआं भरते ही यात्रियों में भदगड़ मच गयी. हालांकि बाद यात्रियों को समझाकर ट्रेन को आधा घंटे विलंब से 10:33 बजे रवाना किया गया.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...