Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » रेलवे ने कहा – राहुल गांधी ने बाहर से लाये गये ट्रेन चालकों से की मुलाकात, AILRSA ने दिया ये जबाव !
न्यूज हंट

रेलवे ने कहा – राहुल गांधी ने बाहर से लाये गये ट्रेन चालकों से की मुलाकात, AILRSA ने दिया ये जबाव !

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJuly 6, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • राहुल गांधी ने क्रू लॉबी के रनिंग रूम में बाहर से आये लोको पायलटों समेत सभी से की बात  : AILRSA
  • गांधी के जाने के बाद रेल मंत्रालय के अधिकारी हमारी शिकायतें सुनने के लिए नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन आये 

NEW DELHI. ट्रेन चालक संघों ने रेलवे के इस दावे का खंडन किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन लोको पायलटों से मुलाकात की, जो दिल्ली मंडल से नहीं थे बल्कि बाहर से लाये गये थे. गांधी ने शुक्रवार को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लोको पायलटों से मुलाकात की थी, जिसके बाद उत्तर रेलवे (एनआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि गांधी ने जिन लोको पायलटों से मुलाकात की है, वे नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ‘क्रू लॉबी’ (लोको पायलटों के लिए निर्धारित स्थल) से नहीं थे जो दिल्ली मंडल उत्तर रेलवे के अंतर्गत आता है.

एनआर के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि वे (लोको पायलट) बाहर से लाए गए थे. गांधी स्टेशन ने ‘क्रू लॉबी’ पहुंचकर कुछ लोको-पायलटों से बात करके उनकी समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी हासिल की थी. विभिन्न लोको पायलट संघों के सदस्य गांधी के साथ लॉबी में मौजूद रहे थे. इन संघों ने सीपीआरओ के बयान का विरोध करते हुए कहा कि लोको पायलटों की शिकायतें समान हैं, ऐसे में उनके मंडलों और कार्य क्षेत्रों को अलग-अलग करके देखना अप्रासंगिक है.

यह भी पढ़ें : नयी दिल्ली स्टेशन पर लोको पायलटों से मिले राहुल गांधी, लोको पायलटों की मांग – सप्ताह में मिले 46 घंटे का आराम

उधर, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के दक्षिण क्षेत्र के अध्यक्ष आर. कुमारेसन ने गांधी और लोको पायलटों के बीच इस बातचीत के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा,  कि मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि श्री गांधी ने विभिन्न रेल मंडलों के लोको पायलटों से बातचीत की, न कि केवल उन लोगों से जो दिल्ली से थे.उन्होंने कहा, श्री गांधी क्रू लॉबी पहुंचे और उसी इमारत में उन पायलटों के लिए एक रनिंग रूम भी है जो आराम करने के लिए बाहर से आते हैं. उन्होंने सभी से बात की, चाहे वे किसी भी मंडल से हों.

गांधी की यात्रा के दौरान मौजूद रहे भारतीय रेलवे लोको रनिंगमैन संगठन (आईआरएलआरओ) के केंद्रीय कोषाध्यक्ष कमलेश सिंह ने कहा कि सभी रेल नेटवर्क पर लोको पायलटों को समान चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उनकी शिकायतें भी समान होती हैं.  सिंह ने कहा, चाहे वह लंबी ड्यूटी हो, साप्ताहिक आराम देने से इनकार हो, या फिर शौचालय का अभाव और दोपहर भोज के लिए समय न देना हो, ये सामान्य मुद्दे हैं जिनका सभी मंडलों और क्षेत्रों के सभी ट्रेन ड्राइवरों को सामना करना पड़ता है. इसलिए यह कोई मुद्दा नहीं है कि वह दिल्ली डिवीजन या किसी अन्य डिवीजन के लोको पायलट से मिले.

आईआरएलआरओ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय पांधी ने कहा कि भारतीय रेलवे के सभी रनिंग रूम पर केवल दूसरे स्टेशनों के लोको रनिंग स्टाफ ही आराम करते हैं. गांधी ने कहा, एक सांसद, जो नेता प्रतिपक्ष भी है, सभी रेलवे कर्मचारियों समेत कहीं भी किसी से भी मिल सकता है. कुमारेसन ने स्पष्ट किया कि गांधी ने रनिंग रूम में प्रवेश नहीं किया क्योंकि इससे लोको-पायलटों को परेशानी होती जो अपनी अगली शिफ्ट से पहले आराम कर रहे थे.

लोको पायलटों ने यह भी कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उनसे मुलाकात के बाद रेल मंत्रालय ने अपने अधिकारियों को ट्रेन ड्राइवरों से मिलने और उनकी शिकायतों पर ध्यान देने के लिए भेजा. सिंह ने कहा, श्री गांधी के जाने के बाद, रेल मंत्रालय के अधिकारी हमारी शिकायतें सुनने के लिए नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हमसे मिलने आए. सिंह ने कहा कि यह पहली बार है कि रेलवे बोर्ड के किसी अधिकारी ने उनकी समस्याओं पर इतनी त्वरित प्रतिक्रिया दिखाई है.

सिंह ने कहा, हमने अधिकारी के साथ वही मुद्दे साझा किए जो हमने श्री गांधी के साथ साझा किए थे. लंबे समय तक ड्यूटी के कारण काम का तनाव होता है और ट्रेन ड्राइविंग ड्यूटी के दौरान शौचालय और दोपहर भोजनावकाश नहीं होना हमारी कुछ समस्याएं हैं जिन्हें हमने श्री गांधी और रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ साझा किया.”

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

 

Spread the love
AILRSA gave this reply! indian railway loco poilet new delhi crue lobby Railways said - Rahul Gandhi met train drivers called from outside
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
रेल यूनियन

UMRKS में घमासान, आमने-सामने आए दो गुट, एक-दूसरे को निष्कासित कर नई कमेटियों का ठोंका दावा

September 12, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
Latest Posts

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group