Close Menu
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
Saturday, October 10
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
Rail HuntRail Hunt
Subscribe
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
    • सर्कुलर / आर्डर
    • रेलवे की निविदा
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • गपशप
    • साक्षात्कार
  • अभिमत
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
  • समाज-संस्कृति
  • संपर्क
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • रेलहंट स्पेशल
  • रेल न्यूज
  • बोर्ड/जोन
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • अभिमत
  • गपशप
  • मीडिया
  • समाज-संस्कृति
Home » रेलवे में बोनस की घोषणा, 78 दिनों पर सात हजार बेसिक की सीलिंग पर मिलेंगे 17,951 रुपये
देश-दुनिया

रेलवे में बोनस की घोषणा, 78 दिनों पर सात हजार बेसिक की सीलिंग पर मिलेंगे 17,951 रुपये

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 21, 2020
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • 20 को बोनस दिवस के बाद 22 को विजय दिवस मनाने की घोषणा
  • रेलकर्मियों ने कहा- ओपीएस के लिए रेल चक्का जाम करें नेता जी 

नई दिल्ली. रेल कर्मचारियों को इस साल भी 78 दिनों का बोनस मिलेगा. सात हजार के बेसिक पर सीलिंग के साथ बोनस की ऊपरी सीमा 17,951 रुपये ही होगी. रेलवे में पिछले साल भी कर्मचारियों को 78 दिन का ही बोनस दिया गया था. इसका लाभ 11.58 लाख रेल कर्मचारियों को मिलेगा. इस साल बोनस को लेकर पहले से ही रेलवे के दोनों फेडरेशनों की ओर से माहौल बनाने का शुरू कर दिया गया था. एनएफआईआर और एआईआरएफ ने इसके लिए बकायदा रेल चक्का जाम करने की तक की चेतावनी दे दी थी. इसके तहत एआईआरएफ के आह्वान पर 20 अक्टूबर को बोनस दिवस के रूप में देशव्यापी प्रदर्शन कर रेलकर्मियों ने शक्ति प्रदर्शन भी किया था.

बोनस के लिए रेलकर्मियों ने किया देशव्यापी प्रदर्शन, हरकत में आयी सरकार, जगी उम्मीद

कोरोना के समय सरकारी कर्मचारियों के डीए में कटौती और फिर अचानक फेस्टिबल एडवांस के रूप में 10 हजार रुपये का लोन देने की घोषणा के बाद से यह आशंका बन गयी थी कि शायद इस साल बोनस का भुगतान नहीं हो. हालांकि इससे पहले ही रेल कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया था. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन ने बोनस नहीं मिलने की स्थिति में 22 अक्टूबर को देश भर में रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी. इसके पहले ही बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में इसका फैसला आ गया. इसके बाद चक्का जाम आंदोलन को वापस लेने की घोषणा की गयी है.

बोनस बड़ी जीत है, आप सब ने जिस तरह 20 को बोनस डे मनाया, उसी का नतीजा है बोनस का सरकार को ऐलान करना पड़ा. इसलिए कल 22 अक्टूबर को देश भर में विजय दिवस मनाया जायेगा. शिवगोपाल मिश्रा, महामंत्री, एआईआरएफ

रेलवे में बोनस की घोषणा के बाद एआईआरएफ के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा ने कहा कि यह रेलकर्मियों की सामूहिक एकता का नतीजा है. रेलकर्मियों ने बोनस दिवस पर जो विरोध दर्ज कराया उसका असर सरकार पर पड़ा और बोनस के लिए माहौल बना. इसके बाद ही सरकार को बोनस का ऐलान करना पड़ा है. इसके लिए 22 अक्टूबर को देश भर में विजय दिवस मनाया जायेगा. एनएफआईआर के नेताओं ने भी इसे रेलकर्मियों की जीत बताया और कहा कि कोरोना काल में रेलकर्मियों ने जिस निष्ठा से काम किया उसका सम्मान उन्हें मिलना ही चाहिए था.

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेल कर्मचारियों को इस साल 78 दिन का बोनस मिलेगा. लेकिन पूर्व की ही तरह बोनस की ऊपरी सीमा 17,951 रुपये ही होगी. पिछले साल भी कर्मचारियों को 78 दिन का ही बोनस मिला था और उसकी सीलिंग 17,951 रुपये ही तय की गई थी. मंत्रालय का कहना है कि रेलवे के सभी अराजपत्रित कर्मचारी (Non Gazetted Employees) इसके दायरे में आएंगे. इसका लाभ 11.58 लाख रेल कर्मचारियों को फायदा होगा. रेलवे में दशहरे के पहले ही हर बार बोनस का भुगतान हो जाता था. कोरोना संकट के बीच सरकार द्वारा खर्च पर लगाम लगाये जाने से इस बार बोनस को लेकर संशय बना हुआ था. लेकिन प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक में बोनस देने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गयी.

रेलवे में बोनस की घोषणा को लेकर रेलकर्मी सोशल मीडिया पर नेताओं पर सोशल मीडिया पर तंज भी कस रहे हैं. नेताओं का कहना है कि बोनस को लेकर रेल चक्का जाम करने की घोषणा करने वाले नेता ओपीएस के लिए क्यों रेल चक्का जाम करने की घोषणा नहीं कर रहे? क्या अब फेडरेशन के नेता ओपीएस के लिए रेल चक्का जाम की घोषणा करेंगे?

बोनस को लेकर जारी रेलवे का पत्र

Spread the love
bonus
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Previous Articleस्टेशन मास्टरों का काला सप्ताह शुरू, काली पट्टी लगाकर किया विरोध, 31 को भूख हड़ताल
Next Article सांसद के बयान पर रेल कर्मचारी ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन ने जतायी आपत्ति, कहां मांगें माफी
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

बोर्ड/जोन

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026
बोर्ड/जोन

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026
रेलहंट स्पेशल

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026
Latest Posts

SER: एशियन गेम्स की गोल्ड जीतने वाली दक्षिण पूर्व रेलवे की मेडलिस्ट सलिमा टेटे, निक्की प्रधान और दीपिका सोरेंग सम्मानित

October 10, 2026

राजनीति की भेंट चढ़ेगी आम जनता: दिल्ली में प्रदर्शन और सियासत के बीच उत्तर रेलवे ने रद्द कीं दर्जनों ट्रेनें

October 10, 2026

असम में RPF की बड़ी कार्रवाई: कामाख्या रेलवे स्टेशन से 57 संदिग्ध बांग्लादेशी गिरफ्तार

October 9, 2026

पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

October 8, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा कदम: दिसंबर से बदल जाएगी रिजर्वेशन टिकटों की PNR सीरीज, जानें क्या होगा असर

October 6, 2026

MATHURA: कागजी दावों के बीच दम तोड़ रहे रेलकर्मी, फरह स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से की-मैन राम सिंह की दर्दनाक मौत

October 6, 2026

बैतूल के कौस्तुभ परिहार बने भारत में स्विट्जरलैंड दूतावास के आर्थिक सलाहकार, जिले के लिए गौरव का क्षण

October 4, 2026

TATANAGAR: जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने का विरोध, AGM के दौरे से ठीक पहले CGPC की आपात बैठक, आर-पार का अल्टीमेटम

October 4, 2026

आम जनता देखती रही स्क्रीन, दलाल उड़ा ले गए तत्काल टिकट! अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा हिसाब

October 1, 2026

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला गुरुमंत्र: रेलवे अधिकारियों की सलाह-‘मेहनत की कमाई को सोच-समझकर करें निवेश, साइबर ठगों से रहें सावधान’

October 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group