Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Andhra Pradesh : टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो एसी कोच जलकर राख, 70 साल के यात्री की मौत
    रेल न्यूज

    Andhra Pradesh : टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, दो एसी कोच जलकर राख, 70 साल के यात्री की मौत

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 29, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • आग लगने के कारणों की हो रही जांच, दो फोरेंसिक टीमें लगायी गयी, मृतक के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि 

    Railway Train Fire : आंध्र प्रदेश के एलामंचिली रेलवे स्टेशन के पास टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के दो AC कोच आग में जलकर पूरी तरह राख हो गये. इसमें 70 साल के एक यात्री की मौत हो गयी है. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए दो फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं.

    रेलवे सूत्रों के अनुसार आग लगने की सूचना रात 12 बजकर 45 मिनट पर मिली. प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री सवार थे. उन्होंने बताया कि ‘दुर्भाग्य से, बी-1 कोच में 70 वर्षीय यात्री नहीं निकल सका. उसका शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में की गई है.

    अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया, जिसके बाद ट्रेन एर्नाकुलम की ओर रवाना कर दी गयी है. प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को उनके गंतव्यों तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार आग पर सबसे पहले येलमनचिली में लोको पायलट्स की नजर गई. इसके बाद ट्रेन के तत्काल रोका गया.

    #WATCH | Andhra Pradesh: One passenger died in the fire incident in two coaches of the Tata-Ernakulam Express near Elamanchili, Anakapalli, earlier today.

    Visuals from Elamanchili Railway Station pic.twitter.com/B8grj0h9LC

    — ANI (@ANI) December 29, 2025

    आग से बचाव के उपाय करने से पहले ही लपटे बोगियों में तेजी से फैल चुकी थीं और दो एसी कोच बी1 और एम2 को चपेट में ले लिया था. इसमें दोनों कोच पूरी तरह जलकर राख हो गये. इसमें यात्रियों का सामान भी जल गया. हालांकि आग की लपटें बढ़ने और धुआं फैलने के बाद यात्री प्लेटफॉर्म पर उतर गए. कुछ यात्रियों ने रेलहंट को बताया कि घने कोहरे के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था. इससे उनका डर बढ़ा.

    बताया जा रहा है कि 70 साल का यात्री धुआं में शायद बेहोश हो गये और वह बाहर नहीं निकल सके. इसमें उनकी मौत हो गयी. रेलवे अधिकारियों की माने तो ट्रेन तय समय से 4 घंटे देरी से अनकपल्ली पहुंची थी. अनकपल्ली से ट्रेन के रवाना होने के बाद नरसिंहबल्ली चिंगारियां और लपटें देखी गई. प्रारंभिक तौर पर इसके लिए बी1 कोच में ब्रेक बाइंडिंग को जिम्मेदार बताया जा रहा है.

    Train accident in Bihar : जमुई में सीमेंट लोड मालगाड़ी के 16 डिब्बे बेपटरी, 3 पुल से नीचे गिरे, पटना-हावड़ा रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही ठप

    आग की सूचना मिलते ही अनकपल्ली, एलमान्चिली और नक्कापल्ली से फायर बिग्रेट की टीमें पहुंची. इसके बावजूद आगजनी पर पूरी तरह काबू पाने में समय लगा और दोनों कोच के अलावा यात्रियों का सामान भी जलकर राख हो गया.

    मृतक के परिजनों को मिलेगी अनुग्रह राशि 

    दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) विजयवाड़ा डिवीजन ने बयान जारी कर बताया है कि आग डिब्बे के विद्युत पैनल वाले हिस्से से नहीं लगी है. आग कपड़ा भंडारण क्षेत्र से शुरू हुई. ऐसे में मामले की जांच की जा रही है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि मृतक के परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी. एससीआर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ट्रेन संख्या 18189 के बी-1 और एम-2 डिब्बे में आग लगी थी. रेलवे कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग को सूचना दी और आग पर काबू पाया गया है. इसमें एक यात्री की मौत हुई है.

    बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, नहीं मिल सकी मदद 

    रात के अंधेरे में ट्रेन में सो रहे बुजुर्ग यात्री की मौत काफी दर्दनाक रही.  धुएं की गंध, लपटें और चारों तरफ चीख-पुकार के बीच गहरी नींद और उम्र की वजह से बुजुर्ग उठ नहीं पाए. जब तक किसी को ख्याल आया, तब तक देर हो चुकी थी. आग बुझने के बाद कोच की तलाशी में चंद्रशेखर (70 साल) का जला हुआ शव मिला. विजयवाड़ा के रहने वाले चंद्रशेखर बी1 कोच में सफर कर रहे थे.

    A massive fire broke out in the Tatanagar-Ernakulam Express train and a 70-year-old passenger died. Andhra Pradesh Elamanchili Railway Station South Central Railway (SCR) Vijayawada Division Tatanagar-Ernakulam Express two AC coaches were gutted दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) विजयवाड़ा डिवीजन
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTundla Railway station से मूक बधिर महिला का बच्चा को उठा ले गये लोग, चार गिरफ्तार, बच्चा बरामद
    Next Article Kota Division : दूसरा गति शक्ति कार्गो टर्मिनल मांडलगढ़ से खुलेगा, व्यापार और रोजगार भी बढ़ेगा
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group